फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fearing defeat, Modi government withdrew all three agriculture laws: Rathod

भाजपा को हराइए, काफी लाभी मिलेगा: कुलदीप सिंह राठौड़

Tue, 21 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fearing defeat, Modi government withdrew all three agriculture laws: Rathod
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक प्रेसवार्ता कर शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं। राठौड़ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में मिली करारी हार से परेशान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने पर मजबूर हुई थी। यही नहीं आगामी चुनावों में पराजय के डर से ही मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए। राठौर ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शर्मा ने भाजपा के उस हालिया वादे को भ्रामक और झूठा करार दिया, जिसमें दावा किया गया था कि वे चंडीगढ़ के हैप्पीनेस इंडेक्स में सुधार करेंगे। शर्मा ने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का हैप्पीनेस इंडेक्स तेजी से और लगातार गिर रहा है, तो स्थानीय स्तर पर भाजपा इसमें कैसे बदलाव करेगी। एआईसीसी के संयोजक राजिंदर राणा ने विश्वास जताया कि हिमाचली मूल के चंडीगढ़ के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed