फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FCI manager arrested red handed taking bribe of two lakhs

एफसीआई का प्रबंधक दो लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
FCI manager arrested red handed taking bribe of two lakhs
चंडीगढ़। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अनाज खरीद फरोख्त की धांधली में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पंजाब-चंडीगढ़ के प्रबंधक व एक व्यापारी को औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़ा गया व्यापारी अनाज खरीद की नीलामी अपने नाम पर करवाने के लिए प्रबंधक को दो लाख रुपये की रिश्वत दे रहा था। पकड़े गए अधिकारी की पहचान गगन नेगी व व्यापारी रविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जून महीने में जांच एजेंसी को एफसीआई के स्थानीय दफ्तर में अनाज की नीलामी में धांधली की शिकायत मिली थी। इसके बाद से सीबीआई ने शक के आधार पर प्रबंधक गगन नेगी पर नजर रखनी शुरू कर दी। सीबीआई को सूचना मिली कि गगन नेगी व्यापारी रविंदर सिंह से रिश्वत की रकम लेने जा रहा है। उसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र से रंगेहाथ दबोच लिया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने इनके निवास स्थान जीरकपुर, चंडीगढ़ और अमृतसर में छापे मारे गए।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि अमृतसर निवासी रविंदर सिंह एक फर्म का मालिक है, जो चावल की नीलामी अपने फर्म के नाम पर करवाना चाहता था। इसके लिए वह एफसीआई के प्रबंधक गगन नेगी को आठ लाख रुपये भी दे चुका था। अंतिम किस्त के दो लाख रुपये जब देने थे, तो इसकी भनक सीबीआई को लग गई। उसके बाद सीबीआई ने उनका पीछा किया और रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अब इस मामले में छानबीन कर रही है। आगे भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed