फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of Punjabi Singer Sidhu Moosewala expressed displeasure towards Congress

कांग्रेस पर बरसे मूसेवाला के पिता: कहा- संसद में एक शब्द भी नहीं बोला, उन्हीं की टिकट पर बेटा लड़ा था चुनाव

Sun, 05 Mar 2023 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 07:31 PM IST
सार

पंजाबी गायक गुरदास मान रविवार को सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ वहां लगे सिद्धू के फोटो को चूमा बल्कि उन्हें सैल्यूट भी किया। उन्होंने सिद्धू के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। गुरदास मान ने बलकौर सिंह और माता चरण कौर के साथ दुख साझा किया।

विज्ञापन
Father of Punjabi Singer Sidhu Moosewala expressed displeasure towards Congress
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश की संसद में जब शोर हो सकता है तो यहां क्यों नहीं? कांग्रेस ने संसद में उनके लिए कुछ नहीं कहा और मौके पर भी उनके साथ कोई नहीं खड़ा हुआ। रविवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर गांव मूसा में पहुंचे। 

विज्ञापन


प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के टिकट पर सिद्धू ने चुनाव लड़ा उस पार्टी ने भी न पंजाब विधानसभा और न ही संसद में कोई शब्द नहीं बोला। सऊदी अरब जैसे कानून हमारे देश में लागू होने चाहिए। विगत सरकारों के समय पंजाब का माहौल ठीक था लेकिन मौजूदा सरकार के समय में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। 
विज्ञापन


राज्यपाल शासन लगे या न लगे लेकिन प्रदेश के लोगों को ऐसे माहौल से राहत मिलनी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को ई-मेल से धमकी मिलने के बाद सदर मानसा पुलिस ने एक नाबालिग पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मानसा पुलिस उसे राजस्थान के जोधपुर से लेकर आएगी। वहीं मानसा पुलिस इस मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसेवाला के घर पहुंचे गुरदास मान
पंजाबी गायक गुरदास मान रविवार को सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ वहां लगे सिद्धू के फोटो को चूमा बल्कि उन्हें सैल्यूट भी किया। उन्होंने सिद्धू के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। गुरदास मान ने बलकौर सिंह और माता चरण कौर के साथ दुख साझा किया। मान ने कहा कि सिद्धू ने मुलाकात के दौरान घर आने और खाना खाने का निमंत्रण दिया था। इस वादे को निभाने के लिए वहां उनके घर पहुंचे हैं। इसके बाद वह सिद्धू की समाधि को भी देखने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed