फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of Gurlal Pehalwan held a press conference in Faridkot

पंजाब: मूसेवाला के बाद चर्चा में गुरलाल पहलवान हत्याकांड, पिता ने मांगा इंसाफ, न मिलने पर खुदकुशी की बात कही

Fri, 03 Jun 2022 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 06:33 PM IST
सार

सुखचैन सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड को भी उन लोगों ने अंजाम दिया जिन्होंने गुरलाल की हत्या की थी। अगर उस समय पुलिस ने निष्पक्षता से जांच कर आरोपियों को पकड़ा होता तो मूसेवाला बच सकते थे।

विज्ञापन
Father of Gurlal Pehalwan held a press conference in Faridkot
सिद्धू मूसेवाला, गुरलाल पहलवान और प्रेसवार्ता करते सुखचैन सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पिछले साल 18 फरवरी को फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या का मामला भी चर्चा में आ गया है। मूसेवाला हत्याकांड के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया है। इन्हीं बदमाशों ने गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या को अंजाम दिलवाया था जिन्हें अभी तक फरीदकोट पुलिस अपनी हिरासत में नहीं ले सकी। 

विज्ञापन


शुक्रवार गुरलाल के पिता सुखचैन सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने बेटे की हत्या मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर इंसाफ न मिला तो वह मुख्यमंत्री दफ्तर के समक्ष खुदकुशी कर लेंगे। गुरलाल पहलवान के पिता सुखचैन सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या के दो दिन बाद ही पुलिस ने अपनी स्तर पर जांच के बाद जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें कांग्रेस के एक बड़े नेता के कहने पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के पीछे उस बड़े नेता का भी हाथ था जिसके कारण उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाया। सुखचैन सिंह का आरोप है कि उनके बेटे की राजनीतिक रंजिश के कारण हत्या करवाई गई थी क्योंकि उसने काफी कम समय में ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड को भी उन लोगों ने अंजाम दिया जिन्होंने गुरलाल की हत्या की थी। अगर उस समय पुलिस ने निष्पक्षता से जांच कर आरोपियों को पकड़ा होता तो मूसेवाला बच सकत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इंसाफ के लिए उच्च अधिकारियों समेत कांग्रेस के आला नेताओं से गुहार लगा चुके थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पंजाब की आप सरकार, सिद्धू मूसेवाला केस की उच्चस्तरीय जांच करवा रही है और उनकी भी मांग है कि गुरलाल हत्याकांड की भी उच्च न्यायालय के सिटिंग जज या किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाई जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। अगर इंसाफ न मिला तो वह मुख्यमंत्री दफ्तर के समक्ष खुदकुशी करने को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed