फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Father and son drowned in canal of Kairo village of Tarantaran

Tarantaran: नहर में नहाने उतरे पिता-पुत्र डूबे, दो जुलाई को तय है बड़े बेटे की शादी, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 01:53 PM IST
सार

गांव जोड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर को उसके पिता तेजेंद्र सिंह (48) भाई गुरदित्त सिंह (15) के साथ नहर में नहाने गए थे लेकिन दोनों नहर में डूब गए।

विज्ञापन
Father and son drowned in canal of Kairo village of Tarantaran
नहर में डूबे पिता और पुत्र - फोटो : फाइल

विस्तार

तरनतारन के थाना सरहाली के अधीन आते गांव कैरों में गर्मी से बचने के लिए नहर में नहाने गए पिता-पुत्र तेज बहाव में बह गए। थाना सरहाली की पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है। नहर में डूबने वाले पिता के बड़े बेटे की तीन दिन बाद शादी है। परिवार की खुशियां अचानक मातम में तबदील हो गईं हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moga: बस स्टैंड पर खालिस्तानी नारे लिखने के दो आरोपी गिरफ्तार, SFJ के आतंकी पन्नू के इशारे पर किया था काम
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय गुरदित्त सिंह अपने पिता तजिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी जौड़ा (48) के साथ नहर घराट कैरों में नहाने के लिए गया था। गर्मी से राहत लेने के लिए जब दोनों बाप-बेटा नहर में उतरे तो अचानक पानी का तेज बहाव दोनों को अपने साथ बहा ले गया। दोनों पानी में डूबने लगे तो आस-पास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहाली की पुलिस गोताखोरों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। देर शाम तक दोनों बाप-बेटे की तलाश की गई। तजिंदर सिंह के बड़े बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका पिता मजदूरी करता था। छोटा भाई गुरदित्त 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। दो जुलाई को गुरप्रीत सिंह की शादी है। सभी परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed