{"_id":"62720a6b1976c33b4760791c","slug":"fatehabad-three-youth-waiting-outside-motel-arrested-with-302-gram-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: 302 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर आए थे, की जानी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: 302 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर आए थे, की जानी थी सप्लाई
Wed, 04 May 2022 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 May 2022 10:43 AM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम को सूचना मिली कि फतेहाबाद के तीन युवक हेरोइन बेचने का काम करते हैं और वे दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आए हैं और नेशनल हाईवे पर बड़ोपल के समीप एक ढाबे पर बैठकर किसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद में ड्रग्स के साथ पकड़े गए तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में ढाबे के सामने से एंटी नारकोटिक्स टीम ने कार सवार तीन युवकों को 302 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन तीनों युवक दिल्ली से लेकर आए थे और फतेहाबाद में सप्लाई करने के फिराक में थे। पकड़े गए युवकों की पहचान अमित कुमार उर्फ पोती निवासी सुभाष नगर फतेहाबाद, आकाश कुमार निवासी लाजपत नगर व मुकेश उर्फ धन्नू निवासी माजरा रोड अशोक नगर फतेहाबाद के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम को सूचना मिली कि फतेहाबाद के तीन युवक हेरोइन बेचने का काम करते हैं और वे दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आए हैं और नेशनल हाईवे पर बड़ोपल के समीप एक ढाबे पर बैठकर किसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर एंटी नारकोटिक्स सेल टीम के एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस गाड़ी से लाल बत्ती उतारकर उक्त ढाबे पर पहुंचे तो पाया कि उक्त कार में तीन युवक बैठे हुए थे। पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली और कार के फ्यूल ढक्कन को खोला तो उसके ऊपर एक पॉलिथीन में छिपाई गई 302 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कि पकड़े गए तीनों युवक दिल्ली से यह हेरोइन लेकर आए थे और इसे फतेहाबाद क्षेत्र में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
नाइजीरियन से लाए थे हेरोइन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह हेरोइन दिल्ली से एक नाइजीरियन से लेकर आए थे। रिमांड के दौरान पुलिस सप्लायर नाइजीरियन के बारे में जानकारी जुटाएगी।