फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will seal entire Haryana on 20 September if the ordinance is not withdrawn

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष की चेतावनी- अध्यादेश वापस नहीं लिया तो 20 को करेंगे पूरा हरियाणा सील

Fri, 11 Sep 2020 01:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Sep 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers will seal entire Haryana on 20 September if the ordinance is not withdrawn
हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

पिपली में आयोजित रैली में किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़नी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार और पुलिस प्रशासन जितना मर्जी कोशिश कर ले लेकिन किसान पीछे हटने वाले नहीं है। किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने एलान किया कि 19 सितंबर तक सरकार ने इन अध्यादेशों को वापस नहीं लिया तो 20 को हरियाणा को सील कर देंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये तो कुछ नहीं है, आगे और बड़ा प्रदर्शन होगा। फिलहाल, सरकार को चार दिन का समय देते कहा कि वह किसान विरोधी इन तीनों अध्यादेशों को वापस लें। समय रहते सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो प्रदेश भर के किसान 15 सितंबर से जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे जो कि 19 सितंबर तक चलेगा। 19 सितंबर को सरकार को तीनों अध्यादेश वापस लेने की फिर से चेतावनी दी जाएगी। फिर भी सरकार किसानों की बात नहीं मानती है तो 20 सितंबर को पूरे हरियाणा को सील कर देंगे। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्वक रैली करने का फैसला लिया था लेकिन सरकार ने उस पर पाबंदी लगा दी। किसान मंडी में न पहुंच सकें, इसके लिए मंडी को सील कर सभी जगह नाके लगा दिए गए। लाठीचार्ज कर किसानों को गिरफ्तार भी कर लिया। इतना कुछ होने के बाद भी किसान मंडी में रैली करने पहुंचे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह किसानों का पहली जीत है। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करना गैर-कानूनी था। पुलिस ने कई किसानों के सिरों पर लाठियां बरसाईं। इसके लिए उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रैली में मुलाना से कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी भी किसानों को समर्थन देने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed