फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will protest on 5-day in Punjab for Debt waiver

कर्ज माफी को लेकर पंजाब में पांच दिवसीय धरने पर किसान, कई जिलों में बैंकों के सामने प्रदर्शन

Wed, 02 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest on 5-day in Punjab for Debt waiver
धरने पर बैठे किसान

कर्ज माफी की मांग को लेकर पंजाब के किसान धरने पर हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। बठिंडा में भारतीय किसान एकता उग्राहां की ओर से मंगलवार को नव वर्ष की शुरुआत पांच दिवसीय धरना लगाकर शुरू की गई।

विज्ञापन


कर्ज माफी और खुदकुशी पीड़ित किसान परिवारों की मांगें पूरी करवाने और बैंक कर्मियों की ओर से किसानों के साथ की जा रही धक्केशाही के खिलाफ सहकारी बैंक के आगे धरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन


 भाकियू उग्राहां के अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने कहा कि बैंक या आढ़तिया जब किसानों को कर्ज देता है तो खाली दस्तावेजों पर किसान के हस्ताक्षर करवाकर खाली चेक ले लेते हैं। जब किसान कर्जा वापस करने में देरी कर देते हैं तो बैंक कर्मी और आढ़तिया अपनी मर्जी से किसानों के खाली चेकों पर रकम भर बैंक में लगा देते हैं। चेक बाउंस हो जाता जिसके बाद किसान को जलील किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmers will protest on 5-day in Punjab for Debt waiver
धरने पर बैठे किसान

वहीं संगरूर में भी कर्ज माफी की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के नेतृत्व में किसानों ने एसबीआई बैंक की ब्रांच के सामने पक्का मोरचा शुरू कर दिया है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने पर किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया था। सरकार को सत्ता मिले दो साल का समय होने को है लेकिन अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार किसानों को झूठे आश्वासन देकर समय बिता रही है लेकिन अब किसान चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के झूठे वादों के कारण किसान बैंकों से डिफाल्टर हो गए हैं जिसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने मांग की कि किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाए।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के बीस महीने के कार्यकाल के दौरान लगभग एक हजार किसान-मजदूर खुदकुशी कर चुके हैं, इनमें महिलाओं की तादाद भी काफी ज्यादा है। वहीं मुक्तसर में भी किसानों ने सहकारी बैंकों के सामने पांच दिवसीय धरने शुरु किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed