फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will Block GT Road on November 24, BKU Chadhuni group gave ultimatum to Haryana government

Kisan Andolan: 24 नवंबर को जीटी रोड जाम करेंगे किसान, भाकियू चढ़ूनी ग्रुप ने हरियाणा सरकार को दिया अल्टीमेटम

Thu, 17 Nov 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 12:39 PM IST
सार

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 24 नवंबर से पहले हरियाणा से संबंधित किसान आंदोलन के दौरान के सभी (लगभग 294 केस) केस और आंदोलन के पहले के सभी केस वापस ले।

विज्ञापन
Farmers will Block GT Road on November 24, BKU Chadhuni group gave ultimatum to Haryana government
पत्रकारों से बात करते गुरनाम सिंह चढ़ूनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप से जुड़े किसान 24 नवंबर को अंबाला में मोहड़ा अनाज मंडी के पास जीटी रोड जाम करेंगे। रेलवे के पूरे देश में किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की घोषणा करने के बाद भाकियू ने रेल ट्रैक जाम न करने का फैसला लिया है। किसान मोहड़ा अनाज मंडी में ही सर छोटूराम की जयंती मनाएंगे।

विज्ञापन


भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में कहा कि नामजद केस को अनट्रेस दिखाना किसानों के साथ धोखा है। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा से संबंधित सभी केस (लगभग 294 केस) व आंदोलन के पहले के केस संपूर्ण रूप से वापस न लिए जाने पर किसान जीटी रोड जाम करने को मजबूर हुए हैं। 24 नवंबर को अंबाला में रेल ट्रैक जाम करने की चेतावनी के बाद केंद्र सरकार व रेलवे पुलिस ने किसान आंदोलन के दौरान पूरे भारत में 24 सितंबर 2020 के बाद के सभी मुकदमे वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है। हरियाणा में बहुत से मुकदमे अभी अदालतों में लंबित हैं। हालांकि, सरकार ने ज्यादातर मामलों को रद्द करने की सिफारिश कर दी है, बावजूद इसके बहुत संख्या में केस अदालतों में विचाराधीन हैं। इस कारण से बहुत से लोगों के असला लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और पासपोर्ट नहीं बनाए जा रहे।
विज्ञापन


चढ़ूनी ने कहा कि कई केस ऐसे हैं, जिन्हें वापस लेने की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई, इनमें एफआईआर नंबर 206 व 77 शामिल हैं। समझौते के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के शिष्टमंडल से ये केस वापस लेने का वादा किया था। करीब 32 से अधिक मुकदमे आंदोलन के पहले के हैं, जो वापस नहीं लिए गए हैं। जिन केस को वापस लेने की बात हुई थी, उन्हें अनट्रेस दिखाया जा रहा है, यह किसानों के साथ विश्वासघात है। क्योंकि, कानूनन अनट्रेस केस को कभी भी खोला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से मांग है कि वादे अनुसार सभी केस को वापस लेने की कार्रवाई करें। अनट्रेस केस से प्रदेश का किसान सहमत नहीं हैं। अगर सरकार केस वापस नहीं लेती है तो 24 नवंबर को अंबाला की मोहड़ा अनाज मंडी के सामने जहां पिछले साल दिल्ली कूच के लिए बैरिकेड तोड़ने की शुरुआत हुई थी, वहां पर जीटी रोड जाम कर दिया जाएगा।


ज्ञापन में दिलाई जाएगी एमएसपी गारंटी कानून की याद
गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि 24 नवंबर को जीटी रोड जाम करने के दौरान सरकार के प्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपेंगे। उसमें एमएसपी की गारंटी का कानून और अन्य वादों की याद दिलाई जाएगी।साथ ही किसानों का पूरा कर्जा माफ करने, जीएम सरसों की अनुमति न देने, लखीमपुर केस में किसानों पर बने मुकदमे वापस लेने, गेहूं और धान का भाव अगले वर्ष के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने, पूरे देश में गन्ने की पेमेंट टाइम बाउंड करने, पिछली गन्ना पेमेंट ब्याज सहित दिलवाने, फसलों का बीमा क्लेम का टाइम बाउंड करने, मुस्तर्का मलकान जमीनों को किसानों के नाम करवाने जैसी सभी मांगों को उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed