{"_id":"6686af9912fbeaba42003137","slug":"farmers-will-be-able-to-increase-the-load-of-tube-well-connection-without-penalty-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-460466-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किसान बिना जुर्माने के बढ़वा सकेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किसान बिना जुर्माने के बढ़वा सकेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड
विज्ञापन
ट्यूबवेल कनेक्शन के अनधिकृत लोड की घोषणा के लिए स्वैच्छिक घोषणा योजना 2024 शुरू
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों के कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए स्वैच्छिक लोड घोषणा योजना 2024 शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता को अपना लोड बढ़वाने के लिए 100 रुपये प्रति किलोवाट की दर से जमा करवाने होंगे। योजना में सरकार ने किसानों को राहत देते हुए फैसला लिया कि सर्विस कनेक्शन शुल्क 1500 रुपये प्रति बीएचपी की वसूली नहीं की जाएगी, बल्कि उनका लोड बिना किसी जुर्माने के नियमित कर दिया जाएगा। यह योजना एक जुलाई, 2024 से 15 जुलाई, 2024 तक जारी रहेगी।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार ने ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाने की योजना का सर्कुलर विभाग की ओर से जारी कर दिया है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को आवेदन करने से पहले अपने सभी बकाया बिलों का भुगतान करना होगा। कृषि उपभोक्ता यूएचबीवीएन पोर्टल पर आवेदन करके अपने ट्यूबवेल कनेक्शन की मोटरों के विस्तारित लोड की घोषणा कर सकते हैं। आवेदक के लिए पोर्टल पर स्टार रेटिंग के साथ स्थापित मोटर के विवरण का खुलासा करने को वैकल्पिक रखा गया है। इसके लिए उन्हें किसी भी नियम और शर्तों के फॉर्म या शपथ पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अब उन्हें मौजूदा निर्देशों के अनुसार सिक्योरिटी के साथ विस्तारित लोड के लिए परीक्षण रिपोर्ट के बजाय एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा। निगम आवश्यकतानुसार मौजूदा उपकरण, ट्रांसफार्मर और सर्विस केबल को तुरंत अपने खर्च पर बदलेगा। इसके अलावा फ्लैट रेट उपभोक्ताओं को भी इस योजना के तहत कवर किया जाएगा। बशर्ते कि वे फ्लैट रेट आपूर्ति की जगह मीटर की ओर से आपूर्ति का विकल्प चुनते हों।