फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers took out tractor march against Haryana government from Barodi toll in Mohali

Kisan Andolan: पंजाब में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, डब्ल्यूटीओ के पुतले फूंके, वार्ता का दिया संकेत

Mon, 26 Feb 2024 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/राजपुरा/अमृतसर/लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/राजपुरा/अमृतसर/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के साथ पांचवें दौर की वार्ता का भी संकेत दिया है। उधर, हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग हटानी शुरू कर दी है। सोमवार को कुरुक्षेत्र में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को खोलना शुरू कर दिया गया। यहां सर्विस लेन पर सीमेंट की बैरिकेडिंग को हटा दिया गया।

विज्ञापन
Farmers took out tractor march against Haryana government from Barodi toll in Mohali
मोहाली में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा सीमा पर चल रहा किसान आंदोलन 14वें दिन में प्रवेश कर गया है। सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों ने पहले ट्रैक्टर मार्च निकाला, फिर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के विरोध में प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और कॉरपोरेट घरानों के 20 फुट ऊंचे पुतले जलाए। आबूधाबी में 26 से 29 फरवरी तक होने वाली डब्ल्यूटीओ की मीटिंग में भारत के शामिल होने के विरोध में सयुंक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी में डब्ल्यूटीओ सबसे बड़ी बाधा है। दरअसल, प्रमुख कृषि निर्यातक देशों ने 2034 के आखिर तक खेती को समर्थन देने के लिए डब्ल्यूटीओ सदस्यों के अधिकारों के वैश्विक स्तर पर 50 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने खनौरी बॉर्डर पर टकराव के दौरान मारे गए बठिंडा के युवा किसान शुभकरण को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, कपूरथला में सैकड़ों की संख्या में किसानों ट्रैक्टरों को एक कतार में चलाकर शांतिपूर्ण ढंग से रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के साथ पांचवें दौर की वार्ता का भी संकेत दिया है। हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग हटानी शुरू कर दी है। सोमवार को कुरुक्षेत्र में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को खोलना शुरू कर दिया गया। यहां सर्विस लेन पर सीमेंट की बैरिकेडिंग को हटा दिया गया। इसके बाद दिल्ली से चंडीगढ़ जाने की सर्विस रोड खुल गई है। इससे पहले पुलिस फतेहाबाद में भी पंजाब बॉर्डर से सटी रोड से बैरिकेडिंग हटा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा-दिल्ली के बॉर्डर सिंघु और टिकरी को भी अस्थायी तौर पर खोला जा चुका है। किसान नेता सरवन पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर कहा कि यह अच्छा संकेत है लेकिन गारंटी कानून समेत बाकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

आज जत्थेबंदियों की अलग-अलग बैठक, कल होगी साझा चर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की मंगलवार को अलग-अलग बैठक होगी। इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार होगा। वहीं, बुधवार को दोनों संगठनों की साझा बैठक होगी। इसके बाद 29 को आगे की रणनीति का एलान किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का कार्यक्रम 29 फरवरी तक स्थगित कर दिया है। हालांकि, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सभी किसान संगठनों का सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed