{"_id":"5f7e128f8ebc3e9bb02fdc5f","slug":"farmers-reached-press-conference-venue-of-som-parkash-and-ashwani-kumar-sharma-in-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरातफरी: सुरक्षा अवरोधों को पार कर सोम प्रकाश और अश्वनी शर्मा के प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफरातफरी: सुरक्षा अवरोधों को पार कर सोम प्रकाश और अश्वनी शर्मा के प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर पहुंचे किसान
Thu, 08 Oct 2020 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता स्थल के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर में बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब किसान सुरक्षा अवरोधों को पार कर दोपहर 12 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली जगह पहुंच गए। हालांकि उस वक्त दोनों नेता वहां नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
यहां किसानों ने डेढ़ घंटे तक नए कृषि कानूनों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से समझा कर उन्हें वहां से भेजा। उनके जाने के बाद ही दोनों भाजपा नेता वहां पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन
जब प्रधानमंत्री कह रहे एमएसपी जारी रहेगी तो फिर संदेह क्यों: सोम प्रकाश
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने कहा है कि एमएसपी जारी रहेगा तो इसमें संदेह करने का कोई कारण नहीं है। चुनाव के दौरान भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। नए कृषि कानून उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन कानूनों का विरोध करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि लोकसभा में अध्यादेश पेश होने पर राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं थे। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तो पहले कृषि कानूनों के पक्ष में बात की थी लेकिन बाद में अपने राजनीतिक हितों के लिए विरोध शुरू कर दिया। अब सुखबीर कैसे कह सकते हैं कि ये कानून किसान विरोधी हैं। उन्हें तो इसकी रूपरेखा के बारे में पहले से पता था।
सूबे की सभी 117 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: अश्वनी शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी साढ़े तीन साल की विफलता को छिपाने के लिए कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया पंजाब सरकार घोटालों की सरकार है। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने छात्रवृत्ति में करोड़ों रुपये का गबन किया है लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें क्लीन चिट देकर साबित कर दिया है कि वे भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है। सिद्धू के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेसी नेता हैं, चाहे किसी भी पार्टी में शामिल हों। उनका जाना कांग्रेस की चिंता है।