फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest in Punjab: The operation of goods trains in Punjab again stalled

किसान आंदोलन: पंजाब में फिर मालगाड़ियों का परिचालन ठप, रेलवे ने बताई ये वजह

Mon, 26 Oct 2020 04:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Punjab: The operation of goods trains in Punjab again stalled
सांकेतिक तस्वीर।

रेल डिवीजन फिरोजपुर ने 24 अक्तूबर से मालगाड़ियों की सेवाएं बंद कर दी हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें ट्रेनें चलाने के लिए ट्रैक बिल्कुल साफ चाहिए। जब चाहें किसान ट्रैक पर धरना देना शुरू कर दें, इस तरह से ट्रेनें नहीं चलाई जा सकती हैं। जब तक स्थिति पूर्णरूप से बहाल नहीं होती तब तक पंजाब से किसी भी मालगाड़ी का परिचालन नहीं किया जाएगा। यह रोक पहले 24-25 अक्तूबर तक थी, अब इसे 29 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि ट्रेन चलाने के नियम होते हैं। जिस ट्रैक से ट्रेन गुजरती है, उस सेक्शन के स्टेशनों पर उपलब्ध स्टाफ से फिरोजपुर कंट्रोल के अधिकारियों का संपर्क होता है। ट्रेन पायलट सिग्नल के जरिए ट्रेन चलाता है। कहीं भी ट्रेन रोक लें, ऐसा नियम रेलवे में नहीं होता है। जब तक ट्रैक क्लीयर नहीं होगा, मालगाड़ियां ट्रैक पर नहीं दौड़ सकेंगी। उन्होंने किसान संगठनों से अपील की है कि वे रेल ट्रैक और स्टेशनों को पूरी तरह खाली कर दें ताकि पंजाब की जनता को उत्तम रेल सेवा प्रदान की जा सके। 

विज्ञापन

डीआरएम अग्रवाल ने कहा कि 24 सितंबर से किसान संगठनों के आंदोलन शुरू करने के कारण रेल सेवाएं बंद कर दी गई थीं। 21 अक्तूबर को किसान संगठनों द्वारा मालगाड़ी सेवा बहाल करने के लिए रेल ट्रैक छोड़ने की घोषणा की गई। उसके बाद उत्तर रेलवे के फिरोजपुर और अंबाला मंडल द्वारा तत्काल प्रभाव से मालगाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया।

22-23 अक्तूबर को अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में कुल 173 मालगाड़ियों का आवागमन किया। इन दो दिनों के दौरान रोमाना अलबेल सिंह में एक खाली रैक को रोका गया जिसे वापस लाना पड़ा। इसी तरह कुछ अन्य मालगाड़ियां भी रोकी गईं। 

केंद्र सरकार खुद ही मालगाड़ियां नहीं चलाना चाहती : पंधेर
वहीं किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों के कारण मालगाड़ियां बंद नहीं हुई हैं। केंद्र सरकार ने जानबूझकर मालगाड़ियां बंद की हैं और बदनाम किसानों को किया जा रहा है। केंद्र सरकार पंजाब को देश का हिस्सा नहीं मानती है। सरवन ने कहा कि किसानों ने सभी रेल पटरियों से धरना उठा दिया है। उन जगहों पर धरना चल रहा है, जहां मालगाड़ियों की आवाजाही नहीं है। थर्मल प्लांट का ट्रैक खाली पड़ा है। केंद्र सरकार खुद ही मालगाड़ियां नहीं चलाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed