{"_id":"5ccc9b26bdec2207594affed","slug":"farmers-protest-in-dera-baba-nanak-who-gave-his-land-for-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर पर फंसा पेंच, इस बात को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर पर फंसा पेंच, इस बात को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम, कही बड़ी बात
Sat, 04 May 2019 01:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया चक्का जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतारपुर कॉरिडोर के लिए अपनी जमीनों और फसलों को डेरा बाबा नानक के सिविल प्रशासन को सौंपने वाले किसानों ने शुक्रवार को कॉरिडोर के रास्ते में चक्का जाम कर दिया। वे मुआवजे की रकम से टीडीएस काटने से नाराज थे। करीब 80 किसान शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे दर्शन स्थल को जाती सड़क के बीच बैठकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
इससे कई वाहन वहां फंस गए। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक के एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे लेकिन किसानों ने उनकी कोई दलील नहीं सुनी। हालांकि देर शाम किसानों ने धरना उठा लिया। शनिवार सुबह आठ बजे किसान फिर धरने पर बैठेंगे। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने उनसे वादा किया था कि उनको प्रति किसान 34 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अब एसडीएम इस राशि से तीन लाख रुपये टीडीएस काट कर देने की बात कह रहे हैं। जब तक उन्हें पूरी राशि नहीं मिल जाती, उनकी जमीन पर कोई मशीन नहीं चलेगी। वहीं एसडीएम का कहना है कि कानून के मुताबिक वह टीडीएस काटे बिना मुआवजा नहीं दे सकते।
विज्ञापन
नौ किसानों ने इस बात को समझ मुआवजा ले लिया है। करतारपुर कॉरिडोर के लिए 58 एकड़ और आईसीपी के लिए करीब 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई है। करीब 12 एकड़ जमीन के लिए किसानों को तीन करोड़ 63 लाख 98 हजार 624 रुपये के चेक बांटे जा चुके हैं।