{"_id":"65d6bfc8daef825471023cb8","slug":"farmers-protest-clash-between-farmers-and-police-30-shells-fired-just-4-minutes-before-ultimatum-2024-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: शंभू बॉर्डर पर बंकर बना रहे किसान, पुलिस ने चेतावनी से पहले दागे आंसू गैस के गोले; जानें कब-क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: शंभू बॉर्डर पर बंकर बना रहे किसान, पुलिस ने चेतावनी से पहले दागे आंसू गैस के गोले; जानें कब-क्या हुआ
Thu, 22 Feb 2024 09:46 AM IST
शाहरुख खान
विशाल पाठक, अमर उजाला, शंभू बॉर्डर/पटियाला
विशाल पाठक, अमर उजाला, शंभू बॉर्डर/पटियाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Feb 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
farmers protest
- फोटो : अमर उजाला
शंभू बॉर्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच टकराव जारी है। किसान जैसे ही एक कदम आगे बढ़ाते हैं, उन पर एक बार में कम से कम 25 से 30 आंसू गैस के गोले दागे जाते हैं। किसानों ने भी रेत की बोरियों से बंकर बना कर त्रिकोणीय रणनीति बनाई है। यह मंजर देख ऐसा लगता है मानो किसानों पर आंसू गैस के गोले नहीं, बल्कि किसी जंगी कार्रवाई में ग्रेनेड से हमला हो रहा है।
farmers protest
- फोटो : PTI
लगातार आंसू गैस के गोले का धमाका किसी को बहरा तक कर सकता है। बुधवार को किसानों को खदड़ने के लिए हरियाणा पुलिस आराम से ड्रोन के जरिये आंसू गैस के गोले दागती रही। पंजाब की सरहद में 200 से 300 मीटर अंदर घुसकर किसानों पर गोले दागे जा रहे हैं।
farmers protest
- फोटो : PTI
अल्टीमेटम से ठीक चार मिनट पहले ही दागे 30 गोले
किसान नेताओं ने बुधवार सुबह 11 बजे एक बार फिर शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का एलान किया था। किसान शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग की ओर बढ़ ही रहे थे कि इस बीच हरियाणा पुलिस ने सुबह 10.54 बजे तीन बार चेतावनी दी।
किसान नेताओं ने बुधवार सुबह 11 बजे एक बार फिर शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच का एलान किया था। किसान शंभू बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग की ओर बढ़ ही रहे थे कि इस बीच हरियाणा पुलिस ने सुबह 10.54 बजे तीन बार चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
farmers protest
- फोटो : PTI
इसके बाद 11 बजे से ठीक चार मिनट पहले 10.56 बजे बैरिकेडिंग की ओर बढ़ती भीड़ पर 25 से 30 आंसू गैस के गोले दाग डाले। इनसे कई युवा और किसान नेता जख्मी हुए। आगे बढ़ रह युवाओं पर रबड़ की गोलियां दागी गईं।
विज्ञापन
farmers protest
- फोटो : PTI
रेत-मिट्टी की बोरियों की दीवार
शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग से लेकर किसान जत्थेबंदियों के मंच तक करीब 300 मीटर का फासला है। इसी जगह किसान नेता इकट्ठे होकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। यहीं उन पर आंसू गैस के गोले, रबड़ की गोलियां और ड्रोन से हमला हो रहा है।