फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Protest Against Preneet Kaur in Lalru

Mohali: चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के समय भाजपा और किसान हुए आमने-सामने, किसानों ने किया विरोध

Sat, 04 May 2024 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लालडू (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालडू (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 01:03 PM IST
सार

जयइंदर कौर ने कहा कि महाराजा परिवार ने किसानों के लिए बहुत काम किया। किसानों के संगठनो कहा कि भाजपा नेता हमारे सवालों का जवाब दें।

विज्ञापन
Farmers Protest Against Preneet Kaur in Lalru
लालडू में भाजपा नेता के विरोध में जुटे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

पटियाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याक्षी महारानी परनीत कौर का लालडू में चुनाव कार्यालय खोलने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और किसान आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की।  किसान यूनियनों ने जहां मोदी सरकार मुर्दाबाद और सरकार पर वायदा खिलाफी करने के नारे लगाए, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। 

विज्ञापन


बता दें कि पहले से निर्धारित भाजपा के चुनाव कार्यालय लालडू का उद्घाटन प्रत्याशी परनीत कौर की बेटी जयइन्द्र कौर को करना था। इस प्रोग्राम की जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन ( भाकियू) सिधुपुर, भाकियू लाखोवाल, भाकियू उगराहां और भाकियू राजेवाल ने जयइंदर कौर के कार्यक्रम का विरोध करने का फैसला किया और तय समय पर भाजपा के नए खुले कार्यालय में सामने पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा और कई वरिष्ठ अधिकारी, ए.एस.पी डेराबस्सी सहित हलका डेराबस्सी के सभी पुलिस स्टेशनों के प्रमुख और अन्य कर्मचारी के अलावा पुलिस बल और कमांडो भी मौके पर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानो ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के साथ लगती सर्विस सड़क और ड्रेनेज नाले के ढक्कनों पर खड़े होकर अपना रोष प्रदर्शन शुरू किया। किसानों की मांग थी कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने वाले नेता उनके सवालों का जवाब दें, वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता अपने नेता के पक्ष में नारे लगा रहे थे

करीब साढ़े 11 बजे जयइंदर कौर अपने समर्थक बीजेपी नेता एसएमएस संधू के साथ दफ्तर पहुंचीं। जिन्हें पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफ्तर लेकर पहुंची। इसके बाद जयइंदर कौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह हमेशा किसानों के हक में खड़े रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनके परिवार के साथ धक्का किया है, जिसके कारण उनके परिवार को पार्टी बदलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आप एक बार महारानी परनीत कौर को जिताकर भेजिए, वह केंद्र में मंत्री जरूर बनेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में चल रही अधिकतर योजनाएं केंद्रीय योजना की हैं जिसे पंजाब सरकार अपनी योजनाओं की घोषणा कर अपना नाम चमका रही है। उनके भाषण के दौरान किसान संगठन कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे। संबोधन के बाद जयइंदर कौर किसानों से बात किए बिना ही डेराबस्सी की और  रवाना हो गईं। वहां काफी संख्या में महिलाएं और बीजेपी समर्थक मौजूद थे। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राणा, मनप्रीत सिंह बन्नी संधू, गुरमीत टिवाणा, राजपाल राणा, राजीव शर्मा और संजीव गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed