{"_id":"60bb2466e258002bd25cd993","slug":"farmers-protest-against-farm-laws-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: किसानों ने की भाजपा नेता टंडन का घर घेरने की कोशिश, कृषि कानून की प्रतियां जलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: किसानों ने की भाजपा नेता टंडन का घर घेरने की कोशिश, कृषि कानून की प्रतियां जलाईं
Sat, 05 Jun 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:44 PM IST
सार
प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महामारी के दौर में भी रार थम नहीं रही है। शनिवार को किसान संगठनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में प्रदर्शन किया और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का घर घेरने की कोशिश की। इस दौरान कानूनों की प्रतियां भी जलाई गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
किसान संगठनों के प्रदर्शन के एलान के बाद शनिवार सुबह से ही भाजपा नेता संजय टंडन के घर के आगे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घर के चारों तरफ बैरिकेटिंग करवा दी गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस प्रदर्शन का एलान किया था। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं को टंडन के घर की तरफ जाने से रोका गया। जिससे नाराज होकर किसानों ने टंडन और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार देश के अन्नदाता के विरोध में बनाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती, तब तक किसान भाजपा के खिलाफ इसी तरह खड़े रहेंगे। किसानों ने ये प्रदर्शन संपूर्ण क्रांति दिवस मनाने की कड़ी में किया है।
विज्ञापन
दरअसल, पांच जून को ही खेती कानूनों के ऑर्डिनेंस के रूप में घोषित हुए एक साल पूरा हो रहा है। इस वजह से संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी देशवासियों से आह्वान किया था कि वे किसान आंदोलन में समर्थन को जारी रखें व भाजपा के सभी सांसद, विधायक और प्रतिनिधि के दफ्तर के बाहर कृषि कानूनों की कॉपी जलाकर संपूर्ण क्रांति में अपनी भूमिका निभाएं। हालांकि यूटी प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया और किसी के भी बाहर निकलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है लेकिन शहर में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। न ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इन नियमों का पालन कराने को लेकर गंभीर है।