फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Committee to Jam Ludhiana-Jalandhar National Highway

नहीं बढ़े गन्ने के रेट, किसानों ने आज से हाईवे जाम करने की चेतावनी दी

Wed, 15 Nov 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers Committee to Jam Ludhiana-Jalandhar National Highway
- फोटो : File Photo
गन्ने की पिराई शुरू होने वाली है और सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार गन्ने के रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद किसान संगठनों ने भी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। दोआबा किसान संघर्ष कमेटी ने बुधवार से लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


पंजाब में गन्ने का रेट 285-300 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा ने इस बार कीमत बढ़ा कर 330 रुपये और उत्तर प्रदेश ने 325 रुपये कर दी है। किसान संगठन भी कम से कम 10 रुपये प्रति क्विंटल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच रुपये बढ़ाए थे, राज्य ने वही बढ़ोतरी की। पिछले पांच साल में सिर्फ ये पांच रुपये गन्ने का रेट बढ़ा और इस दौरान मजदूरी 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। बुधवार से गुरदासपुर की कीड़ी चीनी मिल में गन्ने की पिराई शुरू होनी थी। इसे देखते हुए दोआबा किसान संघर्ष कमेटी ने बुधवार से आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन


हालांकि लेबर न मिलने की वजह से पिराई स्थगित हो गई। अब सभी मिलों में 20-21 नवंबर तक पिराई शुरू होगी। संघर्ष कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह राय ने कहा कि पंजाब में गन्ने का रेट सबसे कम है, कुछ साल पहले हरियाणा केरेट यहां से कम थे। सरकार के रवैये के विरोध में बुधवार को लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे स्थित चहेडू़ पुल पर दिन भर जाम लगाया जाएगा। अगर इस दौरान सरकार ने कोई आश्वासन दिया तो ठीक, वरना यह जाम अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया जाएगा। सिर्फ रात को धरना हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेवाल ने बुलाई बैठक

Farmers Committee to Jam Ludhiana-Jalandhar National Highway
sugercane - फोटो : अमर उजाला
राजेवाल ने बुलाई बैठक
भारतीय किसान यूनियन-राजेवाल ने भी इस मुद्दे पर बुधवार को बैठक बुलाई है। जिसमें गन्ने के रेट न बढ़ाए जाने पर आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने रेट न बढ़ाए तो किसान हरियाणा का रुख भी कर सकते हैं।

25 करोड़ किया जारी
गन्ना किसानों का पिछले सीजन का करीब 71.16 करोड़ रुपये अब भी बकाया है। लेकिन पिराई सीजन को देखते हुए सरकार ने मंगलवार को 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए। सीएम के निर्देश पर वित्त विभाग ने यह रकम जारी कर दी। बाकी भी जल्द जारी करने का भरोसा दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक पिछले पिराई सीजन के 581.91 करोड़ रुपये बने थे, जिनमें से सहकारी चीनी मिलें 466.25 करोड़ रुपये अदा कर चुकी हैं।  अब सरकार ने 71.16 करोड़ की अदायगी मंजूर कर दी है। इसमें से 25 करोड़ रुपये किसानों के खातों में बुधवार को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। बाकी 46.16 करोड़ भी जल्द दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed