फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Celebrated Pagdi Sambhal Diwas on Several Borders in Haryana

किसानों ने मनाया पगड़ी संभाल दिवस, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक, इसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे

Wed, 24 Feb 2021 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/रोहतक/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/रोहतक/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers Celebrated Pagdi Sambhal Diwas on Several Borders in Haryana
कुंडली बॉर्डर पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने मंगलवार को कुंडली, खेड़ा, टीकरी और शंभू बॉर्डर समेत पंजाब-हरियाणा में चल रहे धरना स्थलों पर पगड़ी संभाल दिवस मनाया। रंग-बिरंगी पगड़ी पहनकर आए किसानों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़े अजीत सिंह की जयंती मनाई और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान किसानों ने पगड़ी का मान रखने और सरकार से आरपार की लड़ाई का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


किसान नेताओं ने एलान किया कि पगड़ी उनके सम्मान का प्रतीक होती है और वे अपने सम्मान को ठेस नहीं लगने देंगे। यह भी स्पष्ट किया कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। अपने हक के लिए वे आखिरी सांस तक लड़ेंगे। अंग्रेजों के खिलाफ पगड़ी संभाल जट्टा आंदोलन चलाने वाले शहीद भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह के साथ ही किसान आंदोलन के पुरोधा स्वामी सहजानंद सरस्वती को कुंडली बॉर्डर पर याद किया गया।
विज्ञापन


इधर, रेवाड़ी के खेड़ा और बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर भी पगड़ी संभाल दिवस को लेकर अधिकतर किसान रंग-बिरंगी पगड़ियों में नजर आए। जींद में खटकड़ व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर चल रहे धरनों में भी किसान परंपरागत हरियाणवी पगड़ी पहनकर पहुंचे। कैथल में खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति द्वारा रिलायंस पेट्रोल पंप पर 63वें दिन भी धरना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत टोल प्लाजा, करनाल में जीटी रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा और जींद मार्ग स्थित प्यौंत टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। बसताड़ा टोल पर किसान लोक शक्ति संगठन के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं, असंध में किसानों का आंदोलन के समर्थन में मौन धारण जारी है। 
आज मनाएंगे दमन विरोधी दिवस 
आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि 24 फरवरी को दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा। 26 फरवरी को युवा किसान दिवस और 27 फरवरी को शहीद चंद्रशेखर आजाद और गुरु रविदास जयंती किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 

किसान ने जोती फसल  
अंबाला के गांव मानकपुर में युवा किसान ने अपनी आधा एकड़ खड़ी गेहूं की फसल को जोत दिया। जैसे ही खेत जोतने की सूचना गांव वासियों को लगी तो भाकियू उपप्रधान समेत गांव के प्रमुख लोगों ने युवा किसान को ऐसा करने से रोक दिया। इस पर युवा किसान का कहना है कि वह अपनी फसल मंडी में नहीं बेचेगा। 

आंदोलनरत किसानों का पंजाब में समर्थन जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को पंजाब से भरपूर समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को भी पंजाब के विभिन्न स्थानों से किसान दिल्ली धरना स्थल की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही किसानों ने पंजाब में कई स्थानों पर पगड़ी संभाल दिवस भी मनाया। इस दौरान किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा के खूब नारे लगाए। 

गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) के गांव गहरी से बाइक पर सवार होकर किसान दिल्ली धरने के लिए रवाना हुए। भाकियू डकौंदा गुरुहरसहाय के सचिव परगट सिद्धू ने बताया कि नौजवान किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को ब्लॉक गुरुहरसहाय से गांव गहरी के कई नौजवान बाइक पर दिल्ली धरने के लिए रवाना हुए हैं।

नंगल में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान संगठनों ने अजीत सिंह का जन्म दिवस मनाया। इसके बाद यहां से किसान नेता सुरजीत सिंह ढेर के नेतृत्व में 10वां जत्था सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed