फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers blocked railway track for two hours, passengers sitting in trains remained worried

Chandigarh News: किसानों ने दो घंटे रखा रेलवे का चक्का जाम, ट्रेनों में बैठे यात्री रहे परेशान

Fri, 04 Oct 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked railway track for two hours, passengers sitting in trains remained worried
लखीमपुर खीरी की घटना की बरसी पर 12.30 से 2.30 बजे तक धरना, प्रदेशभर में स्टेशनों और आउटर पर खड़ी रहीं टेनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। लखीमपुर खीरी की घटना की बरसी पर किसानों ने दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक प्रदेशभर में रेल ट्रैक जाम रखा। पूरे पंजाब में ट्रेनें स्टेशनों पर आउटर पर खड़ी रहीं। इसके चलते ट्रेनों में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटियाला में किसान मजदूर मोर्चे में शामिल भारतीय किसान यूनियन (एकता) आजाद, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी और भारतीय किसान यूनियन भटेड़ी की अगुवाई में किसानों ने रेल ट्रैक को जाम करके धरना-प्रदर्शन किया।
किसान नेताओं गुरनाम सिंह ढैंठल, रणजीत सिंह सवाजपुरा ने केंद्र सरकार से मांग की कि सभी फसलों के लिए एमएसपी कानून बनाकर फसलों के दाम डाॅ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक दिए जाएं। इसके साथ ही किसानों व खेत मजदूरों के सभी कर्जे माफ करने, किसानों के लिए पेंशन स्कीम लागू करने, दिल्ली आंदोलन की अधूरी रहती मांगों जैसे लखीमपुर खीरी कांड का इंसाफ देने, अजय मिश्रा की जमानत रद्द करने, दिल्ली आंदोलन समेत देशभर के सभी किसान आंदोलनों के दौरान दर्ज केस रद्द करने, आंदोलनों के दौरान शहीद हुए किसानों व मजदूरों के परिवारों को मुआवजा व नौकरियां देने, दिल्ली आंदोलन के दौरान शहीद किसानों की स्मारक के लिए दिल्ली में जगह देने की मांग की। मौके पर बिजली सेक्टर को निजी हाथों में देने वाले बिजली संशोधन बिल को रद्द करने, खेती-बाड़ी सेक्टर को प्रदूषण कानून से बाहर करने, मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 200 दिन करने की भी मांग उठाई गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

--------
अमृतसर स्टेशन पर खड़ी रहीं तीन गाड़ियां अमृतसर फोटो--3,4,5


अमृतसर। अमृतसर स्टेशन पर बैठे लोग ट्रेनें लेट होने से प्रशासन व किसानों को कोसते हुए दिखाई दिए। किसानों के धरने के कारण दोपहर 01.05 बजे चलने वाली फ्लाइंग (14674) करीब ढ़ाई घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह अमृतसर अजमेर एक्सप्रेस (19612) सवा दो घंटे व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे की देरी से रवाना हुई। कुछ अन्य गाड़ियों को जालंधर-लुधियाना से ही वापिस भेज दिया गया। किसानों का धरना दोपहर साढ़े तीन बजे खत्म हुआ तो आरपीएफ ने ट्रैक चेक करने के बाद मीमो रेलवे अधिकारियों को जारी किया। इसके बाद ट्रेनें रवाना की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फरीदकोट में भी किसानों का केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन

फरीदकोट। लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में वीरवार को किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठनों ने मिनी सचिवालय में केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कौमी किसान यूनियन के प्रांतीय प्रधान बिंदर सिंह गोलेवाला समेत अन्य किसान नेता शामिल हुए। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के आह्वान पर भाकियू एकता सिद्धूपुर की अगुवाई में किसान संगठनों ने फरीदकोट रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर तीन घंटे धरना दिया। संवाद
--------
लुधियाना : आउटर सिग्नल पर खड़ी ट्रेनों में बंधक बनकर बैठे रहें यात्री
लुधियाना। किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे साहनेवाल, फिल्लौर, मुल्लांपुर, मोगा और दगड़ू में रेलवे ट्रैक जाम कर दिए। इससे दिल्ली से अमृतसर और लुधियाना से फिरोजपुर के बीच ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से थम गई। अप और डाउन की लगभग सभी ट्रेनों को रास्ते में पड़ते रेलवे स्टेशन और आउटर सिग्नल पर रोक दिया गया। दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस (20847), शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12497) और सरबत दा भला एक्सप्रेस (22479) करीब 2 घंटे तक लुधियाना स्टेशन पर रूकी रहीं। इस दौरान यात्री करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों में बंधक बनकर बैठे रहे। संवाद
--------
टांडा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर धरना
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह भुल्ला और कुलदीप सिंह बेगोवाल के नेतृत्व में टांडा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर धरना दिया। 12.30 बजे सैकड़ों किसानों ने मजदूरों व महिलाओं के साथ नारेबाजी की। भुल्ला ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में भाजपा के उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष ने एक वाहन से कुचल कर किसानों की हत्या कर दी थी और मामला दर्ज होने के बाद पीड़ित और किसानों को न्याय नहीं मिला।
फोटो कैप्शन: टांडा रेलवे ट्रैक पर धरना देते किसान नेता परमजीत भुल्ला, किसान व मजदूर।
--------
पठानकोट : किसान बोले- जल्द मांगें पूरी न हुईं तो तेज करेंगे आंदोलन
पठानकोट। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन ने पठानकोट चक्की कैंट रेलवे ट्रैक पर मांगों के लिए रेल रोको आंदोलन जारी रखा। रेल ट्रैक पर बैठे किसानों ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। अगर सरकार ने जल्द मांगें पूरी न की तो वे संघर्ष को तेज करेंगे।

फोटो: 02 पठानकोट में ट्रैक पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।
--------
केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मोगा-गुरदासपुर। मोगा व गुरदासपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेलवे ट्रैक जाम करके केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मोगा में किसान नेता राणा रणबीर सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के सभी आरोपियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। गुरदासपुर में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता सुखदेव सिंह भोजराज ने कहा कि किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। 3 अक्तूबर, 2021 को लखीमपुर खीरी में हुई घटना में किसानों को इंसाफ नहीं मिला। पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए ही यह रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed