फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer supporters reached in BJP's Jan Ashirwad Yatra, showed black flags

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में पहुंचे किसान समर्थक, दिखाए काले झंडे

Fri, 20 Aug 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer supporters reached in BJP's Jan Ashirwad Yatra, showed black flags
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत की है। इसी कड़ी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल व युवा विकास मंत्री अनुराग ठाकुर वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने सुबह 10 बजे सेक्टर-28 के हिमाचल भवन से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान भाजपा नेताओं को किसान समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसान समर्थकों ने काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करना है। यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर परवाणू, धर्मपुर, सोलन, सर्किट हाउस सोलन, शोघी, कंडाघाट से होते हुए पीटरहॉफ शिमला पहुंचकर शाम करीब 5 बजे समाप्त हुई। देश 19 राज्यों के करीब 265 जिलों में यह यात्रा निकल रही है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर को तलवार भेंट कर किया स्वागत
कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जन आशीर्वाद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। सूद ने कहा कि अनुराग ठाकुर सांसद भले ही हिमाचल से हैं, लेकिन चंडीगढ़ से उनका गहरा नाता है तथा चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं उन्हें अपना साथी मानते हैं। इस अवसर पर अरुण सूद के अलावा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जिला व मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed