फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer Protest Roads closed to Punjab for nine days Buses are not going towards these districts

Farmer Protest: नौ दिन से पंजाब के रास्तों संग काम-धंधे भी बंद... इन जिलों की ओर नहीं जा रहीं बसें; लोग परेशान

Mon, 19 Feb 2024 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Feb 2024 09:38 AM IST
सार

किसान आंदोलन के चलते पंजाब के रास्ते नौ दिन से बंद हैं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के काम-धंधे ठप हो गए हैं। 

विज्ञापन
Farmer Protest Roads closed to Punjab for nine days Buses are not going towards these districts
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएसपी और अन्य मांगो के लिए शंभू सीमा पर प्रदर्शन के कारण यातायात चरमरा गया है। इस कारण अंबाला डिपो अपनी बसों को पंजाब के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पटियाला नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह से पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के अधिकारी भी अपनी बसों को दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, सहारनुपर, वृंदावन और जयपुर, अंबाला और अंबाला से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर का रूट पूरी तरह से बंद है। इन रूटों को बंद किए हुए नौ दिन बीत चुके हैं। लेकिन यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही और दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में अंबाला छावनी बस अड्डे पर अधिकतर यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करते आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन


छह घंटे से परिवार के साथ कर रहा इंतजार
जींद निवासी विपिन ने बताया कि वह जींद में अपनी भाई के पास से ट्रेन के माध्यम से अंबाला छावनी आया था। उसे अपनी पत्नी वीणा बच्चे सुमित कुमार, शिवानी के साथ हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर जाना है। वह सुबह के छह बजे से दोपहर के 12 बज गए हैं, लेकिन अभी तक कोई भी बस नहीं आई जिससे वह सुंदर नगर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे से परिवार के साथ कर रहा है बस का इंतजार
गुरुग्राम निवासी बबलू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शहजादपुर के गोलपुरा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। अब वह अपने घर जाने के लिए बस अड्डे पर आया है और उसके दो घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन बस नहीं मिल रही है।
Trending Videos

डेढ़ घंटा हो गया है बस की इंतजार करते हुए
सहारनपुर निवासी रहमान ने बताया कि वह पंजाब के सुनाम में काम करता है और घर पर शादी समारोह में भाग लेने आया था। अब उसे वापस अपने काम पर जाना है, इसके लिए वह सुबह अपने घर से अंबाला छावनी बस अड्डे पर आया और डेढ़ घंटे से बस की इंतजार कर रहा है।
 

पंजाब की तरफ एक भी बस नहीं मिली
देहरादून निवासी प्रदीप ने बताया कि वह पंजाब के मुक्तसर मलोट में प्राइवेट जॉब करता है। कुछ दिन की छुट्टी कर वह घर आया था। अब वह घर से अंबाला आया है और सवा घंटे से ज्यादा हो गया है और पंजाब की एक भी बस नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed