फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer died by shock fear of wheat damage due Storm and rain in Jind

खेत में पड़ा था गेहूं, आंधी-बारिश आने से सदमे में किसान की मौत, घर में था अकेला कमाने वाला

Tue, 05 May 2020 01:31 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 May 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer died by shock fear of wheat damage due Storm and rain in Jind
कोरोना वायरस

रविवार देर शाम आई आंधी और बारिश के कारण खेत में गेहूं की रखवाली कर रहे गांव देशखेड़ा के किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक किसान कुलदीप (40) घर में अकेला कमाने वाला था। रविवार को कुलदीप अपने खेत में गेहूं की रखवाली कर रहा था। अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। यह देखकर कुलदीप खेत में गिर गया। 

विज्ञापन


बारिश और आंधी रुकने के बाद आसपास काम रहे किसानों ने देखा कि कुलदीप बेहोशी की हालत में पड़ा है। लोग कुलदीप को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कुलदीप के घर में अब उसकी दिव्यांग पत्नी सविता, तीन साल का बेटा, आठ माह की बेटी के अलावा बुजुर्ग मां के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। गांव के सरपंच जगदीश व अन्य ने प्रशासन से कुलदीप के परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने परिवार की मदद के लिए मार्केट कमेटी सचिव को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed