फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   famous, punjabi, well, being, special, fund

प्रसिद्ध पंजाबी शख्सियतों के कल्याण को बनेगा विशेष फंड : बादल

Fri, 05 Sep 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर Updated Fri, 05 Sep 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
famous, punjabi, well, being, special, fund
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भाषा, साहित्य और सभ्याचार के क्षेत्र में पंजाबियत की सेवा कर रहे साहित्यकारों, नाटककारों, लोक गायकों, कलाकारों और अन्य शख्सियतों के कल्याण के लिए एक विशेष फंड कायम करने का ऐलान किया। वह शुक्रवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस को समर्पित दो दिवसीय सरब भारती पंजाबी कान्फ्रेंस के उद्घाटन के मौके पर यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर हॉल में आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन



बादल ने पंजाबी कला और सभ्याचार को अमीर बनाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली कई शख्सियतों के परिवारों की खराब आर्थिक हालत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इसलिए पंजाब सरकार न केवल सभ्याचारक विरसे की संभाल के लिए कार्यशील है, बल्कि विरसे को बुलंदियों पर ले जाने वाली शख्सियतों के परिवारों के हितों की रक्षा के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



देश-विदेशों में बसे पंजाबियों पर डायरेक्टरी बनेगी
बादल ने इस मौके पर देश-विदेशों में बस कर विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले पंजाबियों पर आधारित एक डायरेक्टरी प्रकाशित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। इस मौके पर बादल ने राज्य की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में सेवाएं निभा रहे विद्वानों, लेखकों और माहिरों को हफ्ते में कम से कम एक बार फील्ड का दौरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि इस तरह की कान्फ्रेंसों के जरिये देश के हरेक राज्य में बसते पंजाबियों की आपसी सांझ और मजबूत हुई है। वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाबी भाषा, सभ्याचार व कला के प्रचार व प्रसार के लिए शुरू की गई इस कान्फ्रेंस के अच्छे नतीजे आ रहे हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो वाइस चांसलर डॉ. सतिंदर सिंह की ओर से भी इस मौके पर विचार व्यक्त किए गए।

बादल ने विभिन्न शख्सियतों को किया सम्मानित
सीएम ने पंजाब और पंजाबियत की सेवा कर रही विभिन्न शख्सियतों को सम्मानित भी किया। इनमें नीलधारी संप्रदाय गुरुद्वारा पिपली साहिब के प्रमुख संत बाबा सतनाम सिंह, विद्वान जगदेव सिंह जसोवाल, डॉ. सरूप सिंह अलग, रूप सिंह सचिव एसजीपीसी, गुरसागर सिंह सिंह ब्रदर्ज, पंजाब कला परिषद चंडीगढ़, ढाडी लोक गायक इदू शरीफ, फनकार डॉ. सतिंदर सरताज शामिल रहे।



बादल ने पंजाबी शायर स्व. नंद लाल नूरपुरी के योगदान के लिए उनके पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया वहीं लोक गायक इदू शरीफ को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। समाज सेवक एसपीएस ओबराय को भी सम्मानित किया गया। बादल ने कान्फ्रेंस का सोविनियर और पीयू की ओर से तैयार पंजाबी पीडिया नाम की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। इससे पहले सीएम ने यूनिवर्सिटी में सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से एक करोड़ की लागत से बने सनी औलख आर्ट्स ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed