{"_id":"6444d6267fcbe2ca100c95c3","slug":"family-reacts-on-arrest-of-amritpal-singh-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Arrest: बेटे की गिरफ्तारी पर बोली मां-अब युवाओं को तंग न करे पुलिस, चाचा बोले-हमारी चिंता दूर हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Arrest: बेटे की गिरफ्तारी पर बोली मां-अब युवाओं को तंग न करे पुलिस, चाचा बोले-हमारी चिंता दूर हुई
Sun, 23 Apr 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:31 PM IST
सार
अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि उनको अमृतपाल की गिरफ्तारी का सुबह सात बजे पता चला। जहां अमृतपाल की दस्तारबंदी हुई थी वहीं अमृतपाल ने गिरफ्तारी दी है। हमारी चिंता अब दूर हो गई है। अब एक कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारा साहिब में बैठा अमृतपाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को 36 दिनों की आंख मिचौली के बाद पुलिस ने मोगा के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से गिरफ्तार कर लिया। अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में महौल पूरी तरह शांत है। रविवार को अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद गांव में गलियां सुनसान दिखाई दी। कोई भी गांव वासी इस मुद्दे पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। गांव में पुलिस की ओर से सुरक्षा कर्मी तैनात किए हुए हैं लेकिन गांव का माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा कि उनको सुबह करीब सात बजे पता चला कि अमृतपाल ने गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पुलिस के पास सरेंडर कर दिया है। बलविंदर कौर ने कहा कि उन्हें मान है कि उनके बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए आत्मसमर्पण किया है। वह फोटो में पूरी चढ़दी कला में दिखाई दे रहा है। वह सिखी बाणे में है जिसे देख कर उन्हें खुशी महसूस हुई है।
विज्ञापन
बलविंदर कौर ने कहा कि उनका बेटा न पहले गलत था और न ही आज गलत है। उसके संबंध में बहुत अफवाहें फैलाई जा रही थी लेकिन बेटे को टीवी पर देख कर खुशी हुई है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। अमृतपाल ने आत्मसमर्पण किया है। अब सरकार को चाहिए कि पंजाब के युवाओं को तंग न किया जाए। अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए ही युवाओं को तंग किया जा रहा था। अब पुलिस को उन युवाओं को भी छोड़ देना चाहिए जिन को अमृतपाल के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Operation Amritpal: अमृतपाल ने आत्मसमर्पण किया या घेरकर दबोचा गया... क्या बोले IG सुखचैन गिल
वीडियो बताती है कि अमृतपाल ने खुद गिरफ्तारी दी है : सुखचैन सिंह
अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि उनको अमृतपाल की गिरफ्तारी का सुबह सात बजे पता चला। जहां अमृतपाल की दस्तारबंदी हुई थी वहीं अमृतपाल ने गिरफ्तारी दी है। हमारी चिंता अब दूर हो गई है। अब एक कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। क्योंकि अभी तक हमें ऐसा लगता था कि अमृतपाल पुलिस के पास है। हम शुरू से कहते थे कि अमृतपाल को गिरफ्तारी दे देनी चाहिए। अगर वह पुलिस के पास है तो पुलिस को भी उसकी गिरफ्तारी बतानी चाहिए। हमें पता है कि कहीं भी छुपना और भागना ठीक नहीं है और न ही ऐसा लम्बे समय तक संभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वीडियो सामने आया है उससे ऐसा लगता है कि अमृतपाल ने खुद गिरफ्तारी दी है ना कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
अजनाला में माहौल शांत
अमृतपाल सिंह जिस अजनाला में अपने साथी को छुड़वाने के लिए थाना घेरने के मामले में एक्टिव होते हुए भूमिगत हो गया था, उस कस्बे में अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी तरह शांति बनी हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से किसी तरह की अप्रिय घटना को लेकर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की हुई है। लोग भी अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी धारण किए हुए हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अमृतपाल ने एक दिन पुलिस की गिरफ्त में आना ही था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।