{"_id":"697bc966839845a82d0bf0bc","slug":"fake-traffic-challan-sms-gang-busted-two-youths-from-up-arrested-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-936456-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फर्जी ट्रैफिक चालान एसएमएस गिरोह का भंडाफोड़, यूपी के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फर्जी ट्रैफिक चालान एसएमएस गिरोह का भंडाफोड़, यूपी के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर एसएमएस भेजकर लोगों से ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम के डीएसपी वेंकटेश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में यूपी के रथ के रहने वाले शैलेंद्र कुमार (19 वर्ष) और बांदा निवासी महेंद्र सिंह (19 वर्ष) को किया गया। 20 जनवरी को ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रकाश की शिकायत पर सेक्टर- 17 के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ था।
डीएसपी ट्रैफिक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को मोबाइल नंबर पर संदिग्ध एसएमएस आया था जिसमें सड़क पर कैमरे से ट्रैफिक नियम उल्लंघन तोड़ने दावा किया गया और तुरंत भुगतान के लिए एक लिंक भेजा गया। संदेह होने पर ट्रैफिक लाइन सेक्टर-29 से इसकी जांच करवाई गई, जहां पुष्टि हुई कि यह मैसेज चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सिस्टम से नहीं भेजा गया था। मैसेज का फॉर्मेट और भेजने वाला नंबर भी असली चालान सिस्टम से मेल नहीं खा रहा था। इसी तरह के फर्जी मैसेज कई अन्य लोगों को भी मिले थे।
विज्ञापन
तकनीकी जांच और केवाईसी सत्यापन क दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ट्रेस हुई। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर डीएसपी वेंकटेश के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को बांदा से गिरफ्तार कर चंडीगढ लेकर आई। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में फर्जी चालान से जुड़े एसएमएस बरामद हुए हैं, जिन्हें अहम डिजिटल सबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन