फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake DSP arrested in Punjab

पंजाब: फर्जी डीएसपी दबोचा, पुलिस की आंखों में धूल झोंक दो साल तक लगाता रहा नाके

Thu, 02 May 2019 05:02 AM IST
देव कश्यप जगजीत सिंह, अमर उजाला, रोपड़
जगजीत सिंह, अमर उजाला, रोपड़ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 May 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
fake DSP arrested in Punjab
- फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस ने एक नकली डीएसपी मोहित अरोड़ा को दबोचा है। हैरानी की बात है कि यह नकली डीएसपी दो वर्ष तक जालंधर देहात के पुलिस थानों में घूमता और नाके लगाता रहा। यहां तक कि डीएसपी के ओहदे की आड़ में मोहित अरोड़ा ने एक महिला सब इंस्पेक्टर को गुमराह कर उसके साथ शादी भी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली डीएसपी सरकारी गनमैन लेकर घूमता रहा और नाके भी लगाता रहा। पुलिस वर्दी पहनकर घूमने वाला यह व्यक्ति अपना नाम विक्रमजीत सिंह मान बताता था जबकि इसका असल नाम मोहित अरोड़ा है। वह अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस को अभी तक उसके परिवार की पूरी जानकारी नहीं मिली है। पुुलिस ने उससे पंजाब पुलिस का एक आईडी कार्ड भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पत्नी ने ड्यूटी के बारे में पूछा तो खुद को बताया सस्पेंड 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहित अरोड़ा जालंधर के मकसूदां थाने के नजदीक ही रह रहा था। उसने महिला सब इंस्पेक्टर से दस महीने पहले शादी की। महिला सब इंस्पेक्टर ने भी इसे डीएसपी समझा। जब उसे शादी के तीन महीने बाद शक हुआ तो उसने उसकी ड्यूटी के बारे में पूछा। इस पर मोहित ने उसे बताया पर वह अभी सस्पेंड चल रहा है। इसके बाद उसने पता लगाया तो वह भी हैरान रह गई कि मोहित फर्जी डीएसपी है। मोहित अरोड़ा बारहवीं पास है। सूत्रों के मुताबिक मोहित के करीबी एक डीएसपी और इंस्पेक्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। उसी डीएसपी ने मोहित को यह कह कर कई लोगों से मिलवाया था कि वह प्रोबेशन पीरियड में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली डीएसपी मोहित अरोड़ा पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
-स्वप्न शर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed