फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake doctor running shop without any degree arrested

Chandigarh News: बिना किसी डिग्री के दुकान चलाने वाले फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fake doctor running shop without any degree arrested
पंचकूला-कालका। बिना किसी डिप्लोमा व डिग्री के डॉक्टर की दुकान चला रहे एक व्यक्ति का गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल विश्वास के रूप में हुई है। उसने कालका के खटीक मोहल्ला में क्लीनिक खोल रखा था। क्लीनिक में भारी मात्रा में मिले एलोपैथिक औषधियों के भंडार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला एएसएमओ डाॅ. विकास गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत आई थी कि कालका खटीक मोहल्ला में एक व्यक्ति बिना किसी डिग्री या डिप्लोमा के लोगों का इलाज कर रहा है। इसके साथ वह लोगों को दवाई भी दे रहा है। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने छापा मारने के लिए टीम का गठन किया। इसके तहत मंगलवार शाम को एएसएमओ डॉ. विकास गुप्ता, कालका चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, पंचकूला के औषधि नियंत्रण अधिकारी प्रवीण कुमार ने दुकान पर छापा मारा। डॉ. विकास ने बताया कि क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथिक औषधियों का भंडार मौजूद था। टीम ने आरोपी को वैध डिग्री या डिप्लोमा प्रस्तुत करने के लिए लेकिन वह मौके पर ऐसी कोई डिग्री या डिप्लोमा प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, मौके पर मौजूद दवाइयों को सील कर पुलिस को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed