फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake bill worth lakhs was made in the name of tents in DGP's program

Chandigarh News: डीजीपी के कार्यक्रम में टेंट के नाम पर लाखों का फर्जी बिल बनाया

Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fake bill worth lakhs was made in the name of tents in DGP's program
चंडीगढ़। पुलिस विभाग में डीजीपी के फेयरवेल और वेलकम परेड में टेंट लगवाने के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी बिल बनाने का मामला सामने आया है। यूटी पुलिस के रिटायर्ड हवलदार जगजीत सिंह ने सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) दिल्ली को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इन दोनों कार्यक्रमों में एक ही फर्म ने टेंट लगाया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने दो अलग-अलग फर्मों के नाम पर बिल बनाकर लाखों रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में 19 अगस्त 2021 को डीजीपी संजय बेनिवाल की फेयरवेल और 20 अगस्त को नए डीजीपी प्रवीन रंजन की वेलकम परेड में एक ही टेंट का इस्तेमाल किया गया था लेकिन पुलिस अधिकारियों ने दो अलग-अलग फर्मों के नाम पर 1 लाख 99 हजार रुपये के दो बिल बनाए। उन्होंने सीवीसी को दोनों कार्यक्रमों की तस्वीरें सबूत के तौर पर दी हैं, जिससे यह साबित होता है कि दोनों दिन एक ही टेंट लगाया गया था। यही नहीं, जिस फर्म के नाम पर वेलकम परेड में टेंट लगाने का बिल बनाया गया, उस फर्म के मालिक ने खुद कहा है कि उन्होंने 20 अगस्त 2021 को कोई टेंट नहीं लगाया था। यह भी आरोप लगाया है कि तत्कालीन एसएसपी हेडक्वार्टर ने वेलकम और फेयरवेल के कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स अपने ऑफिस में नष्ट करवा दी थीं।
विज्ञापन

तत्कालीन एसपी ने तथ्य छुपाए
शिकायतकर्ता ने लोकल परचेज कमेटी पर भी गलत सर्वे रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दोनों दिन अलग-अलग फर्मों ने टेंट लगाए थे। शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व दो आईपीएस और दानिप्स कैडर के तीन डीएसपी पर 10 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगाया है, जिसमें से एक यह टेंट का मामला भी है। जगजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि जब सीवीओ ने इस मामले में डीजीपी चंडीगढ़ से फैक्चुअल रिपोर्ट मांगी, तो तत्कालीन एसपी ने एडवाइजर से कुछ तथ्य छिपा लिए। इस मामले में अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed