फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Facility of Paragliding soon be available in pathankot

अच्छी खबर : पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने नहीं जाना होगा पहाड़ी इलाकों में, पठानकोट में मिलेगी सुविधा

Sat, 05 Dec 2020 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Dec 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Facility of Paragliding soon be available in pathankot
पठानकोट में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाबियों को अब पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल या अन्य किसी राज्य के पहाड़ी इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। पठानकोट के पहाड़ी एरिया धारकलां में चमरोड़ की पहाड़ियों से जल्द ही पैराग्लाइडिंग की जा सकेगी। यह पंजाब की पहली पैराग्लाइडिंग साइट होगी। शुक्रवार शाम को इसका दूसरा और सफल ट्रायल हुआ। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग के माहिरों ने इस पर सहमति जता दी है। 
विज्ञापन


पठानकोट को पर्यटक स्थल बनाने की कवायद में इस पैराग्लाइडिंग प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था। प्रोजेक्ट वन विभाग ने तैयार किया था। बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के रेस्क्यू एंड री ट्रेवलिंग के इंचार्ज कर्णवीर सिंह और पायलट हरदेव ठाकुर ने बताया कि यह साइट सभी मानकों पर खरी उतरती है।
विज्ञापन



टीम दो बार सफल ट्रायल कर चुकी है। चमरोड़ पत्तन पैराग्लाइडिंग के लिए हर लिहाज से उपयुक्त व सुरक्षित है। अभी तक पैराग्लाइडिंग के शौकीनों को हिमाचल के कांगड़ा के बीड़ बिलिंग व मनाली के सोलंग नाला जाना पड़ता था। अब पठानकोट भी विकल्प बनेगा। इससे पठानकोट के पर्यटन को नया बूस्ट मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखेगा शिवालिक की पहाड़ियों का दिलकश नजारा 
पठानकोट का धार क्षेत्र शिवालिक की पहाड़ियों से घिरा है। धार में चमरोड़ पत्तन स्थान रणजीत सागर झील से घिरा है, जहां साल भर पानी रहता है। इसके एक तरफ पहाड़ी है और दूसरी तरफ समतल क्षेत्र। 700 मीटर से ज्यादा ऊंचाई होने के कारण पहाड़ी से टेकऑफ लिया जा सकता है और निचला इलाका समतल होने के कारण लैंडिंग भी सुरक्षित है। आसमान से झील व शिवालिक का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा चमरोड़ से 30 किलोमीटर दूरी डलहौजी है, जहां सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता है।


पठानकोट सिटी से 30 किमी. दूर है चमरोड़ पत्तन
पठानकोट सिटी चमरोड़ पत्तन की दूरी महज 30 किलोमीटर है। इस साइट को टूरिस्ट स्पॉट बनाने का जिम्मा वन विभाग ने लिया है। उन्होंने साइट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चार नेचर हट्स बनाई है। डीएफओ डॉ. संजीव तिवारी का कहना है कि प्राइवेट बोटिंग, जारबिंग बाल व नेचर ट्रेल की सुविधा भी मिलेंगी। फिलहाल पैराग्लाइडिंग के शुल्क पर कोई फैसला नहीं हुआ। डीएफओ का कहना है कि खुशी की बात है कि पंजाब में पहली पैराग्लाइडिंग साइट पठानकोट में चुनी गई। जल्द ही इस साइट को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed