फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eye drops started available in all hospitals including GMSH-16

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 समेत सभी अस्पतालाें में मिलने लगी आई ड्रॉप

Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Eye drops started available in all hospitals including GMSH-16
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 की ओपीडी में आई फ्लू का इलाज कराने आने वाले मरीजों को आई ड्रॉप और अन्य दवाएं मिलने लगी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आंखों के लिए एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जिक और लूब्रीकेंट का भरपूर स्टॉक उपलब्ध करा दिया है। इस स्टॉक को जीएमएसएच-16 के साथ ही सभी सिविल अस्पतालों और ईएसआई हॉस्पिटल में भी दिया जाएगा क्योंकि वहां भी दवा न मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है। इससे मरीजाें के साथ ही डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि दवा उपलब्ध न होने से मरीजों को निजी दवा की दुकानों से कई गुना ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहा था। वहीं, डॉक्टर इसलिए परेशान थे क्योंकि मरीजों को इलाज से फायदा नहीं मिल पा रहा था। बता दें कि शहर में आई फ्लू फैलने और स्वास्थ्य विभाग के पास आई ड्रॉप और अन्य दवाएं उपलब्ध न होने की खबर को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ‘चंडीगढ़-पंचकूला में फैला आई फ्लू, विभाग के पास आई ड्रॉप तक नहीं’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तत्काल दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालाें की ओपीडी में इसके मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के लिए एडवाइजरी तक जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed