{"_id":"5a53b68e4f1c1b0a788b7655","slug":"extended-the-winter-holiday-period-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सिर्फ पहली से 8वीं कक्षा तक ही बढ़ाई गई छुट्टियां, 9वीं से 12वीं तक लगेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सिर्फ पहली से 8वीं कक्षा तक ही बढ़ाई गई छुट्टियां, 9वीं से 12वीं तक लगेंगे स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पहली से आठवीं कक्षा तक ही सभी स्कूलों में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाई गई है। 13 और 14 जनवरी को शनिवार व रविवार की छुट्टी के चलते स्कूल 15 जनवरी को लगेंगे।
सरकार ने नौवीं से बारहवीं कक्षा तक शीतकालीन अवकाश की अवधि नहीं बढ़ाई है। इन कक्षाओं का सिर्फ समय 12 जनवरी तक बदला गया है। ठंड के चलते साढ़े दस बजे से साढ़े तीन बजे तक इनकी कक्षाएं चलेंगी। 15 जनवरी से स्कूलों का समय पुराना ही रहेगा। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक राजीव रतन की ओर से सभी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए। उन्होंने कहा है कि नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं मंगलवार से सुचारु तौर पर चलेंगी।
इन कक्षाओं के शीतकालीन अवकाश को नहीं बढ़ाया गया है। नौवीं से बारहवीं के शिक्षक तो कक्षाएं लगाने के लिए आएंगे ही, पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों को भी 12 जनवरी तक स्कूलों में उपस्थित रहना होगा। अवकाश सिर्फ छात्रों को दिया गया है, शिक्षक ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने स्कूल में डाक सहित अन्य कामकाज निपटाना होगा। प्रदेश के सभी सरकारी, ऐडिड और निजी स्कूलों में डीईओ, डीईईओ, बीईओ व बीईईओ इन आदेशों को सुनिश्चित कराएं।