फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Explosion during nagar kirtan at Tarn Taran, two dead, many injured

तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान बड़ा धमाका, दो लोगों की मौके पर मौत, कई गंभीर घायल

Sun, 09 Feb 2020 12:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Explosion during nagar kirtan at Tarn Taran, two dead, many injured
धमाके से ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान शनिवार को तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मृतकों की पहचान 11 साल के गुरप्रीत और 14 साल के मनप्रीत सिंह दोनों निवासी पहुंविंड के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन




घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके के कारण नगर कीर्तन में अफरा-तफरी मच गई। जब धमाका हुआ तब नगर कीर्तन गांव पहुविंड से गुरुद्वारा टाहला साहिब के लिए रवाना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर कीर्तन के दौरान कुछ युवक आतिशबाजी चला रहे थे। आतिशबाजी की एक बड़ी खेप ट्राली में भी रखी हुई थी। 
विज्ञापन


ट्राली में रखी हुई आतिशबाजी की खेप पर चिंगारी गिरने के बाद एकदम से ब्लास्ट हो गया। एसएसपी ध्रुव दाहिया के अनुसार नगर कीर्तन में आतिशबाजी के दौरान ट्रैक्टर पर रखी विस्फोटक सामग्री में आग लगने से यह धमाका हुआ है। अभी घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान, विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर पटाखे जलाए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गलती से विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ध्रुव दहिया, एसएसपी तरनतारन 

आकस्मिक विस्फोट में 2 लोग मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। एसएसपी द्वारा दिए गए नंबर चश्मदीदों के मुताबिक थे। सुरेंद्र पाल सिंह परमार, आईजी बॉर्डर रेंज (अमृतसर)

Explosion during nagar kirtan at Tarn Taran, two dead, many injured

खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा और तरनतारन के विधायक डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री ने बताया कि इस ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों को पंजाब सरकार पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इस ब्लास्ट में घायल होने वाले सभी घायलों का उपचार सरकार की तरफ से निशुल्क किया जाएगा। 

इससे पहले, एसएसपी ध्रुव दाहिया ने भी पहले 15 लोगों के मरने की आशंका जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने दो ही लोगों के मरने की पुष्टि की। कई घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में कोई जानकारी दी जा सकती है।

वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ-साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि अभी उनका ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर है। धमाका कैसे हुआ, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि तरनतारन सीमांत जिला है। इसकी सीमा पाकिस्तान से सटी है। घटनास्थल पाक सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी गई।

नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए दू-दूर से लोग पहुंचे हुए थे। इनमें कई बच्चे, महिलाएं और बूढ़े भी शामिल थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतकों के अंग टूट कर दूर जा गिरे। मौके पर खून ही खून दिख रहा है।

कैप्टन ने ट्वीट कर जताया दुख
तरनतारन में हुए दर्दनाक हादसे में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तरनतारन में पटाखे के विस्फोट के बारे में सुनकर दुख हुआ है। जिसमें 2 मृत और 9 लोग घायल हो गए हैं। सरकार मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद और घायलों का मुफ्त इलाज करवाएगी। एसडीएम तरनतानर घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करेंगे।

सुखबीर बादल ने तरनतारन धमाके पर दु:ख जताया
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को तरनतारन पटाखा धमाके के पीड़ितों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है। शनिवार को एक नगर कीर्तन के दौरान पटाखों को आग लगने के कारण हुई दुखद घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। 

अपने शोक संदेश में अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें तरनतारन जिले में एक नगर कीर्तन के दौरान हुए धमाके में हुई मौतों के बारे जानकर बहुत ही दुख हुआ है। इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और घायल हुई संगतों के शीघ्र ठीक होने के लिए अरदास करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका राज्य सरकार से अनुरोध है कि वह दुख की घड़ी में जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा सहायता करें। 
 


तरनतारन के श्री गुरु नानक देव सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में दाखिल मरीजों से मिलने के लिए सांसद जसबीर सिंह डिंपा, विधायक डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री, विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू, आईजी सुरेंद्र पाल सिंह परमार सहित पुलिस और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed