फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Experts from the Faculty of Radiology won awards, increased the value of PGI

रेडियोलॉजी संकाय के विशेषज्ञों ने जीते पुरस्कार, बढ़ाया पीजीआई का मान

Wed, 06 Apr 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Experts from the Faculty of Radiology won awards, increased the value of PGI
चंडीगढ़। पीजीआई के रेडियोलॉजी संकाय के विशेषज्ञों का जीत का सिलसिला जारी है। बेंगलुरु के बाद संकाय के विशेषज्ञों ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय इंटरवेंशन रेडियोलॉजी मीट में कई पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया है। रेडियो डायग्नोसिस एंड इमेजिंग विभाग के प्रमुख प्रो. एमएस संधू का कहना है कि यह विभाग और संस्थान के लिए गर्व की बात है। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने अधिकांश पुरस्कार प्राप्त किए हैं। गोवा में इंडियन सोसायटी ऑफ मस्कुलर एंड इंटरनेशनल रेडियोलॉजी के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 31 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किया गया था। 3 साल के अंतराल के बाद हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

सम्मेलन में संकाय के प्रो. नवीन कालरा को उनके पेपर के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रकाशन का पुरस्कार मिला है वहीं, डॉ. उज्ज्वला गोरसी को आंत की गंभीर बीमारी के इलाज में महत्वपूर्ण जानकारी परक शोध के लिए यंग इन्वेस्टिगेटर अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ. उज्ज्वला को 2021 में जर्नल ऑफ क्लीनिकल इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के लिए सर्वश्रेष्ठ समीक्षक का पुरस्कार भी मिला था। डॉ. विकास भाटिया को 2020 में किए गए उनके शोध के लिए यंग इन्वेस्टिगेटर अवार्ड दिया गया। उन्हें यह अवार्ड बैलून कैथेटर तकनीक पर किए गए शोध के लिए मिला। संकाय के डॉ. श्रीधर बीसी को सम्मेलन के दौरान वर्ष 2021-2022 के लिए आईएसवीआईआर के कार्यकारी निकाय का सदस्य चुना गया, वहीं विभाग के रेजिडेंट डॉ. विवेक अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी फेलो अवार्ड जीता जबकि पीजीआई के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी रेजिडेंट डॉ. अभिमन ने ट्रामा में वैस्कुलर इंटरवेंशन पर अपनी ओरल प्रेजेंटेशन के लिए तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed