फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exam of delhi based Jarnail Singh, Know the whole things about him

पंजाब में लड़ रहे दिल्ली के 'जरनैल' से मिलिए, जूता फेंकने से आए चर्चा में

Sat, 14 Jan 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jan 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Exam of delhi based Jarnail Singh, Know the whole things about him
जरनैल सिंह - फोटो : File Photo

पेशे से पत्रकार रहे जरनैल सिंह का नाम पहचान का मोहताज नहीं है। सात अप्रैल 2009 को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंक कर सुर्खियों में आए। उनके बाद से तो देश भर में नेताओं पर जूता फेंकने का चलन ही शुरू हो गया। 

विज्ञापन


किसी भी बात का गुस्सा नेताओं पर निकालने के लिए चुनावों और रैलियों में अक्सर जूते उछालने की प्रथा सी शुरू हो गई है। 1973 को दिल्ली में जन्मे जनरैल सिंह आप के राजनीतिक जगत में पर्दापण के साथ ही आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन गए थे। 
विज्ञापन


राजनीति में हालांकि उनका सफर लंबा नहीं है, लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लंबी हलके से ताल ठोंकने की घोषणा के बाद एकाएक उनका कद बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ मैदान में उतरे

Exam of delhi based Jarnail Singh, Know the whole things about him
parkash singh badal and jarnail singh - फोटो : अमर उजाला

राजनीति में उनकी असली अग्निपरीक्षा भी अब ही होगी,क्योंकि वे राजनीति के धुरंधर प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं। जो दस बार विधानसभा पहुंच चुके हैं और पाचवीं बार पंजाब के सीएम पद पर काबिज हैं। 

लंबी उनके लिए घर की तरह है तो जरनैल पर दिल्ली का होने के चलते बाहरी होने का ठप्पा भी है। बेशक, सिख दंगा पीडि़तों की आवाज बुलंद करते हुए ही उन्होंने पी चिदंबरम पर जूता उछाला था, जिसकी सहानुभूति पाने की भी वे कहीं न कहीं कोशिश करेंगे। 

लेकिन, उनके लिए लंबी का चक्रव्यूह भेदना आसान नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली की राजनीति में पहले चुनाव में ही 2014 में जरनैल को मुंह की खानी पड़ी थी और पूर्व जाट नेता साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने उन्हें 2 लाख 68 हजार 586 मतों के भारी अंतर से मात दी थी। 

वेस्ट दिल्ली से हारने के बाद 2015 में उप चुनाव में जरनैल को राजौरी गार्डन से टिकट दिया गया, जहां से वे जीतने में सफल रहे। उन्होंने मनजिंदर सिंह सिरसा को हराया था। 

पत्रकारिता से लंबे समय तक रहा नाता

Exam of delhi based Jarnail Singh, Know the whole things about him
जरनैल सिंह - फोटो : अमर उजाला

6 जनवरी 2017 को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, चूंकि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उन्हें लंबी से विधानसभा चुनाव में उतरने का  इशारा कर चुके थे। केजरीवाल ने लंबी में उनकी लांचिंग के लिए चुनावी रैली की और वहीं प्रत्याशी घोषित किया। 

जनरैल के लिए बादल को टक्कर देना ही इस चुनाव में बड़ी बात होगी। इसके लिए भी उन्हें लंबी हलके की एक-एक गली की खाक छाननी होगी। पार्टी ने उन्हें 1984 सिख दंगा पीडि़तों के हक में आवाज बुलंद करने की पृष्ठभूमि को देखते हुए टिकट थमाया है। 

इसे वे कितना भुना पाते हैं, अब ये चुनाव परिणाम ही बता पाएगा। जरनैल सिंह वाईएमसीए इंस्टीट्यूट फार मीडिया स्टडीज एंड इनफार्मेशन टेक्रोलॉजी से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वे अमर उजाला में भी रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। 

इसके बाद उन्होंने एक अन्य हिंदी दैनिक में एक दशक से अधिक समय तक काम किया और रक्षा मंत्रालय की रिपोर्टिंग में खोजी पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई। 2009 में चिदंबरम पर जूता उछालने के साथ ही उनके पत्रकारिता करियर का अंत हुआ और वे राजनीतिज्ञ बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed