फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex-Minister Subramanian Swamy About Ex-PM Manmohan Singh

स्वामी ने मनमोहन सिंह को ये क्या कह डाला

Sun, 08 Feb 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Feb 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
Ex-Minister Subramanian Swamy About Ex-PM Manmohan Singh

मनमोहन सिंह अच्छे वित्त मंत्री थे। उन्होंने बहुत सुधार किया। वे इमानदार व्यक्ति हैं, लेकिन जब प्रधानमंत्री बने तो वे सर्कस के सिंह हो गए। शुक्रवार को पीयू के फिजिक्स विभाग के ऑडिटोरियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इस तरह के कटाक्ष किए।

विज्ञापन


वह हिंदुस्तान स्टूडेंटस एसोसिएशन (एचएसए) की ओर से आयोजित हार्वर्ड क्लास इन पंजाब यूनिवर्सिटी विषय पर आयोजित व्याख्यान के दौरान पहुंचे थे। उनके अलावा सांसद किरण खेर ने भी अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने स्वामी का जोरदार स्वागत किया और इमरजेंसी के दौरान की तस्वीरें भी दिखाई।
विज्ञापन

भाईचारा बनाने की दी सीख

Ex-Minister Subramanian Swamy About Ex-PM Manmohan Singh

स्वामी ने अपने व्याख्यान में गीता के कई गंभीर बातें विद्यार्थियों को सुनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को माइंड सेट होना जरूरी है। भारतीयों का डीएनए एक है। चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। उन्होंने चुटकी लेते हुए कि कि महाराष्ट्र में ठाकरे और यूपी वालों का भी डीएनए एक ही है। हमें आपस में मिलकर रहने की जरूरत है।

स्वामी भी कम हैंडसम नहीं...

दोनों नेता जब मंच पर आए तो पहले किरण खेर का इंट्रोडक्शन हुआ। किरण खेर की खूब तारीफ हुई तो मंच से ही किरण ने कह दिया कि स्वामी भी कम हैंडसम नहीं है।

इतना सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम गूंज उठा और स्वामी भी मुस्कुराते रहे। कार्यक्रम मेें एचएसए के अमित पुनिया, रिषभ सिंघल, यश सुरा अभिलक्ष पन्नू भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed