{"_id":"587642ae4f1c1bc156ba7e49","slug":"ex-deputy-speaker-darbari-lal-re-joined-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' छोड़ कांग्रेस में लौटे पूर्व डिप्टी स्पीकर, कैप्टन ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' छोड़ कांग्रेस में लौटे पूर्व डिप्टी स्पीकर, कैप्टन ने किया स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jan 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में लौटे पूर्व डिप्टी स्पीकर दरबारी लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार कांग्रेसी विधायक और एक बार डिप्टी स्पीकर रहे दरबारी लाल का चंद दिनों में ही आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो गया। वे बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस में लौट आए। आप ने एक सप्ताह पहले ही उन्हें अमृतसर सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किया था। अब कांग्रेस में दोबारा वापसी पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका स्वागत किया।
दरबारी लाल ने कहा कि वह समझ चुके हैं कि कैप्टन की अगुवाई वाली कांग्रेस ही संकटों से घिरे पंजाब को राहत दे सकती है। कैप्टन ने उनकी वापसी को आप के लिए एक और करारी चोट करार दिया है। कहा कि आप का भ्रष्टाचार व सेक्स स्कैंडल में फंसे लोगों के एक संगठन के रूप में भंडाफोड़ हो चुका है।
वहीं कैप्टन ने कहा कि दरबारी लाल पार्टी के साथ उनकी कुछ उचित शिकायतों के चलते कांग्रेस छोड़ कर चले गए थे। जिन्हें अब सुलझा लिया गया है। उन्होंने अमृतसर में पार्टी के सभी उम्मीदवारों की सहायता करने का फैसला किया है। दरबारी लाल ने कहा कि वह टिकट की इच्छा से पार्टी में वापस नहीं आए हैं। टिकट तो उन्हें आप से मिल गया था। पर उन्होंने भ्रष्ट और लालची पार्टी को छोड़ने का फैसला किया।

आप बोली, भ्रष्टाचार के चलते कटा टिकट
कांग्रेस में लौटे पूर्व डिप्टी स्पीकर दरबारी लाल
आप नेतृत्व पर घातक सोच रखने का आरोप लगाते हुए कैप्टन ने कहा कि यह पार्टी बाहरी लोगों की है। उन्होंने कहा कि कैप्टन का राज पंजाब का स्वर्णिम कार्यकाल था। गौरतलब है कि साल 2014 में दरबारी लाल भाजपा में चले गए थे, बाद में आप में शामिल हो गए। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी, विधायक राज कुमार वेरका, प्रदेश महासचिव संजीव अरोड़ा भी मौजूद थे।
आप बोली, भ्रष्टाचार के चलते कटा टिकट
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते दरबारी लाल का टिकट काटा गया। हालांकि पहले आप की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अस्वस्थ होने के कारण दरबारी लाल कैंपेन नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उनका टिकट रद कर दिया गया है। पर कुछ ही मिनट बाद जारी नए बयान में कहा गया कि दरबारी लाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। इनकी जांच के बाद पार्टी ने उनका टिकट काटने का फैसला किया। अमृतसर सेंट्रल से जल्द नया उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।