फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   everything is ok in BJP-SAD, majithia

शिअद-भाजपा में सब कुछ ठीक : मजीठिया

Sat, 15 Nov 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना (लुधियाना) Updated Sat, 15 Nov 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
everything is ok in BJP-SAD, majithia
लोकसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। दोनों पार्टियों के संबंधों को लेकर किसी को फिक्र करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



मजीठिया शनिवार को खन्ना में दिल्ली पब्लिक स्कूल में चौथे वार्षिक समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां लोकतांत्रिक परिवारों की तरह हैं। अगर दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच में कोई फर्क है तो सिर्फ मीडिया की तरफ से ही विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा का गहरा संबंध है और दोनों में कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के संबंधों की नींव काफी गहरी है। जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रखा था। दोनों पार्टियों के नेता इन गहरे संबंधों को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन



मजीठिया ने कहा कि दोनों पार्टियों में बताई जा रही कथित खींचतान सिर्फ मीडिया की ही पैदाइश है। दोनों पार्टियां नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के संबंधों की फिक्र सिर्फ मीडिया और कांग्रेस को ही है। कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि कांग्रेस जो अपने पांच बड़े नेताओं को इकट्ठे लेकर नहीं चल सकती, वह अकाली भाजपा गठजोड़ के बारे में फिक्र कर रही है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को नसीहत दी कि वह पहले अपनी पार्टी को संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूथ अकाली दल के नए ढांचे के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी को ओर मजबूत करने के लिए एक मजबूत कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यूथ अकाली दल के पांच जोनल प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। इनमें से तीन मालवा और एक-एक दोआबा और मांझा क्षेत्र के लिए होंगे। हर जोन में 21 से 25 विधानसभा क्षेत्र होंगे। उन्होंने कहा कि पांचों जोनल प्रधान सिंचाई मंत्री और यूथ अकाली दल के पूर्व प्रधान शरणजीत सिंह ढिल्लों को रिपोर्ट करेंगे।
स्कूल के खेल समागम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि अगर देश और राज्य को आगे लेकर जाना है तो सामाजिक बुराईयों जैसे नशे, दहेज, भ्रूण हत्या और अन्य बुराइयों के खिलाफ मिलकर काम करना पड़ेगा।



उन्होंने अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वह करीब बीस वर्ष बाद किसी स्कूल के खेल समारोह में शिरकत करने के लिए आए हैं। इससे पहले उन्होंने अपने स्कूल के खेल समागम में ही शिरकत की थी। उन्होंने बाबा बुल्ले शाह, शहीद भगत सिंह, मार्टिन लूथर किंग, सचिन तेंदुलकर और माइकल जोर्डन जैसी हस्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। इस मौके पर पूर्व विधायक रंजीत सिंह तलवंडी, संता सिंह उमैदपुरी, डीसी रजत अग्रवाल और लुधियाना रेंज के डीआईजी गुरिंदर सिंह ढिल्लों हाजिर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed