फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Everything from gangsters to cybercrime will be monitored

Chandigarh News: गैंगस्टरों से लेकर साइबर क्राइम तक सब पर होगी नजर

Wed, 01 Oct 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Everything from gangsters to cybercrime will be monitored
विज्ञापन


मोहाली।
गैंगस्टरों से लेकर साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए कानून व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली के सेक्टर-66 में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पुलिस भवन आने वाले समय में पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था का आधार स्तंभ साबित हो सकता है। दो एकड़ में बनने वाला यह भवन पुलिसिंग का आधुनिक हब होगा, जहां थानों से लेकर विशेष इकाइयों तक सभी का संचालन एक ही छत के नीचे होगा। पंजाब पुलिस हाउसिंग के चीफ इंजीनियर रणजोध सिंह ने कहा कि इससे संबंधित सभी नक्शे गमाड़ा में स्वीकृति के लिए भेज दिए गए हैं। वहां से मंजूरी मिलते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
---

एक ही भवन में चार बड़े थाने
इस भवन में मोहाली पुलिस के चार अहम थाने शामिल होंगे
आईटी सिटी थाना – तकनीकी अपराधों से निपटने में मददगार
साइबर क्राइम थाना – डिजिटल अपराधों की जांच में विशेषज्ञ
महिला थाना – महिलाओं की सुरक्षा, उत्पीड़न और घरेलू हिंसा पर फोकस

एनआरआई थाना – प्रवासी भारतीयों की समस्याओं का समाधान
सभी थानों को एक जगह समायोजित करने से समन्वय तेज होगा और मामलों का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा।
---

विशेष इकाइयों का भी मुख्यालय
पुलिस भवन में केवल थाने ही नहीं होंगे, बल्कि पंजाब पुलिस की विशेष इकाइयां भी शामिल होगी। इनमें एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ ) गैंगस्टरों और संगठित अपराध पर शिकंजा। पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई ) विशेष मामलों की गहन जांच। टेक्निकल सर्विसेज (टीएसएस) – तकनीकी सहायता और मॉडर्न पुलिसिंग। इनके साथ आने से अपराध नियंत्रण और तेज होगा और इंटेलिजेंस शेयरिंग आसान बनेगी।
विज्ञापन



सेक्टर-69 में एसएसएफ और एनटीएफ को नया दफ्तर
सरकार ने सेक्टर-69 में सड़क सुरक्षा फोर्स और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए भी नए दफ्तर मंजूर किए हैं। एसएसएफ – सड़क हादसों पर रोक और यातायात प्रबंधन को मजबूती। एनटीएफ – पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई रह रही है। इन दफ्तरों से दोनों बलों को आधुनिक संसाधन और बुनियादी ढांचा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अपराध नियंत्रण में नया अध्याय
इन नई इमारतों के बाद पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तर पर मजबूती मिलेगी
साइबर अपराधों पर तेज और सटीक कार्रवाई
महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत रिस्पॉन्स
एनआरआई मामलों का तेज समाधान

गैंगस्टरों और नशा माफिया पर कड़ी निगरानी
सड़क हादसों की प्रभावी रोकथाम
---


आधुनिक सुविधाओं से लैस
हाई-टेक कंट्रोल रूम
डिजिटल रिकॉर्ड रूम
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा
आधुनिक जांच प्रयोगशालाएं
पुलिस कर्मियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर

नागरिक सुविधाएं और पार्किंग
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed