फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every fourth person in Haryana is suffering from hypertension and seventh person is suffering from diabetes

Chandigarh News: हरियाणा में हर चौथा व्यक्ति हाइपरटेंशन व सातवां व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित

Sun, 07 Apr 2024 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Every fourth person in Haryana is suffering from hypertension and seventh person is suffering from diabetes
विश्व स्वास्थ्य दिवस
विज्ञापन

पीजीआई की स्टडी, बदले खानपान और शारीरिक गतिविधियां कम होने से बढ़ीं बीमारियां

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मेहनतकश लोग बिगड़ते लाइफ स्टाइल की वजह से अब बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं। पीजीआई के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी के मुताबिक हरियाणा में करीब हर चौथा व्यक्ति हाइपरटेंशन और हर सातवां व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है। पीजीआई ने अपनी स्टडी में 18 से 69 वर्ष आयु के करीब पांच हजार लोगों को शामिल किया, जिनमें से 26 फीसदी लोग हरियाणा के हाइपरटेंशन से करीब 15.1 फीसदी लोग डायबिटीज से पीड़ित मिले। विशेषज्ञ का कहना है कि इस स्टडी में सैंपल साइज पांच हजार लोगों का था। राज्य सरकार अपने स्तर पर सर्वे करवाए तो यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
स्टडी के प्रमुख शोधकर्ता व स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर जेएस ठाकुर ने बताया कि हरियाणा के रहन-सहन में बीते कुछ सालों में बदलाव आया है। गांव के कई लोग शहर में आकर बस चुके हैं। इससे उनका खान-पान बदला और शारीरिक गतिविधियां भी कम हुई हैं। काम की वजह से लोगों में तनाव भी बढ़ा है। इन वजह से हरियाणा में यह बीमारियां बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि हाइपरटेंशन व डायबिटीज की बीमारियों की अनदेखी और नियंत्रण को लेकर लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। दोनों ही बीमारियां शरीर पर काफी बुरा प्रभाव डालती हैं। इनका सबसे बड़ा असर किडनी और आंखों पर पड़ता है। प्रो. ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपनी स्टडी में यह भी देखा कि हाइपरटेंशन से पीड़ितों में से सिर्फ 26.3 लोग ही अपना इलाज करवा रहे थे। इनमें से भी सिर्फ 12 फीसदी लोगों का ही हाइपरटेंशन नियंत्रण में था। ऐसी ही कुछ स्थिति डायबिटीज मरीजों की भी है। डायबिटीज के सिर्फ 22 फीसदी लोग इलाज करवा रहे थे और केवल 14 फीसदी मरीजों की डायबिटीज नियंत्रण में थी।
विज्ञापन


हरियाणा में अब तक 44 लाख मरीजों की जांच
पीजीआई की स्टडी के साथ हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का भी अनुमान है कि हरियाणा में 30 साल से ऊपर आबादी के करीब पौने 13 लाख मरीज हाइपरटेंशन और करीब सात लाख लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों को तलाश कर उनका इलाज करना चाहता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर्स इन मरीजों के घर-घर जाकर उन्हें जांच के लिए अनुरोध कर रही हैं, ताकि मरीजों की जांच की जा सके। अब तक हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के तहत 44 लाख 43 हजार लोगों की जांच की है। इनमें करीब दो लाख 38 हजार 666 मरीज हाइपरटेंशन और करीब एक लाख 64 हजार मरीज डायबिटीज के मिले हैं। बाकियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे एक साल का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में डायबिटीज व हाइपरटेंशन के मरीजों की हुई ज्यादा जांच
जिला जांच हाइपरटेंशन डायबिटीज
अंबाला 304308 22244 12306
फरीदाबाद 41547 5887 5031
झज्जर 84263 10066 6459
कुरुक्षेत्र 160992 23422 16109
यमुनानगर 334921 36612 19215
फतेहाबाद 193419 12248 9946
गुरुग्राम 540517 32568 20796
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed