फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every family will get identity card in Haryana

अब हर परिवार का पहचान पत्र बनेगा, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश...फोन पर पहुंचेगा हर संदेश

Wed, 02 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 02 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Every family will get identity card in Haryana
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में प्रत्येक परिवार का ‘परिवार पहचान पत्र’ तैयार किया जाएगा। यह न केवल लाभार्थियों को विभिन्न नागरिक केंद्रित सेवाओं की स्वचालित प्रदायगी सुनिश्चित करेगा, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाएगा। ये शून्य शेष (जीरो लेफ्ट आउट) भी सुनिश्चित करेगा। पहचान पत्र संयुक्त और एकल दोनों परिवारों के बनाए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी डीसी की बैठक में ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


वित्त और योजना मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी बैठक में उपस्थित रहे। सीएम ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (एसईसीसी) 2011 पर आधारित लगभग 46 लाख परिवारों का डाटाबेस पहले से ही तैयार किया जा चुका है और इसे फैमिली आईडी मैपिंग पोर्टल  www.edisha.gov.in पर अपलोड किया गया है। प्रत्येक परिवार के लिए 14 अंकों का आईडी नंबर तैयार है। 

विज्ञापन

Every family will get identity card in Haryana
manohar lal

परिवारों के प्रवास, परिवार में मृत्यु या नए जन्म के बाद एसईसीसी-2011 पर आधारित डाटा को अपडेट करने के लिए राज्य के सभी जिलों में परिवार डाटा के अपडेशन के बारे में बड़े पैमाने पर कवायद जारी है। राज्य में लगभग 54 लाख परिवार हैं, जिन्हें इस कवायद में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने डीसी को निर्देश दिए कि वे एसडीएम कार्यालयों, तहसीलों, ब्लॉक कार्यालयों, स्कूलों, राशन डिपो, गैस एजेंसियों जैसे पब्लिक डीलिंग के सभी कार्यालयों में परिवार पहचान पत्र प्रफॉर्मा की हार्ड कॉपी रखें ताकि योजनाओं के लाभार्थी अपने परिवार का विवरण अपडेट कर सकें। 

जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीकरण की स्वचालित प्रणाली पर चल रहा काम
सरकार जन्म, मृत्यु और विवाह के पंजीकरण की एक स्वचालित प्रणाली विकसित करने पर भी काम कर रही है। ‘परिवार पहचान पत्र’ का मुख्य उद्देश्य शून्य शेष (जीरो लेफ्ट आउट) सुनिश्चित करना है। जिस दिन कोई व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, उसे यह संदेश जाना चाहिए कि वह वृद्धावस्था पेंशन पाने का पात्र हो गया है। इसी तरह, जैसे ही कोई युवा 18 वर्ष की आयु प्राप्त करता है तो उसे मतदान का पात्र होने के बारे में सूचित किया जाए।

प्लास्टिक पैकिंग के प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध
सीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार प्लास्टिक पैकिंग के उपयोग पर भी अंकुश लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने डीसी को जिलों में इसका विकल्प तलाशने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed