फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Even after the waiver of garbage collection fee, 50 percent of the people's money was not refunded

Chandigarh News: कचरा संग्रहण शुल्क माफी के बाद भी 50 फीसदी लोगों का पैसा नहीं हुआ रिफंड

Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Even after the waiver of garbage collection fee, 50 percent of the people's money was not refunded
पंचकूला। कचरा शुल्क माफी के बाद भी शहर के 50 फीसदी लोगों का पैसा एडजस्ट या रिफंड नहीं हुआ है, जिन्होंने मार्च से जून 2024 के बीच प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कचरा शुल्क भरा था। उधर, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन के इंतजार में है। उनका कहना है कि इसके बाद ही कचरा शुल्क का पैसा नगर निगम एडजस्ट या रिफंड करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दो साल से नगर निगम कचरा शुल्क लगा रहा है और माफ कर रहा है। इस बार तीसरी बार नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कचरा शुल्क लगाया है। जिसका एमडीसी और सेक्टर-20 के 200 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। इस वित्तीय वर्ष में भी करीब 15 से 20 फीसदी लोगों ने कचरा शुल्क भर दिया है। लोगों का कहना है कि नियम सबके लिए बराबर होना चाहिए। हमलोग इमानदार हैं, बिना सोचे समझे निगम को प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कचरा शुल्क भर दिया। इसपर प्रदेश सरकार को निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन




तीसरी बार कचरा शुल्क का विरोध

पंचकूला एमडीसी और सेक्टर-20 के लोगों से नगर निगम तीसरी बार बिना कूड़ा उठाए हर फ्लैट मालिक से 1200 रुपये कचरा शुल्क वसूल कर रहा है। जिसका करीब 200 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में रहने वाले 60 से 50 हजार लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरे सेक्टरों की तरह, पंचकूला सेक्टर-20 में भी डोर-टू-डोर कचरा उठाने के बाद ही लोगों से कचरा शुल्क निगम को लेना चाहिए। नगर निगम की ओर से इस साल लोगों को भेजे जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स के साथ 1200 रुपये का गारबेज शुल्क जोड़कर भेजा गया है। सोसाइटी के करीब 60 फीसदी लोगों का कहना है कि कचरा उठेगा, तभी कचरा शुल्क भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






साल 2024 में शहर के करीब 50 फीसदी लोगों ने कचरा शुल्क भर दिया था। जिसके बाद जुलाई में नगर निगम ने कचरा शुल्क माफ कर दिया। मार्च से जून तक जिन लोगों ने कचरा शुल्क भरा उनके पैसे रिफंड नहीं हुए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। -एसके नैयर, निवासी सेक्टर-15 पंचकूला





साल 2024 में 3560 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कचरा शुल्क भरा था। नगर निगम ने जुलाई में कचरा शुल्क माफ कर दिया। इस वित्तीय वर्ष नगर निगम ने तीसरी बार कचरा शुल्क लगाया है लेकिन पहले वाले रुपये न तो रिफंड किए जा रह हैं और न ही विभाग एडजस्ट कर रहा है। -वरिंदर कुमार जैन, निवासी सेक्टर-15





साल 2024 में कचरा शुल्क माफ कर दिया गया। इसका नोटिफिकेशन हमारे पास है, लेकिन जिन लोगों ने कचरा शुल्क भरा है, उसकी वापसी का नोटिफिकेशन हमारे पास नहीं है। नोटिफिकेशन आते ही पैसा रिफंड या एडजस्ट कर दिया जाएगा। -मीनाक्षी, टैक्स असिस्टेंड, नगर निगम पंचकूला






साल 2024 में कचरा शुल्क 600 रुपये भरा था। नगर निगम ने तीसरी बार कचरा शुल्क लगाया तो निगम कार्यालय पुराना एडजस्ट कराने गया। वहां बताया कि कचरा शुल्क माफी के लिए 2024 में नोटिफिकेशन तो आ गई थी, लेकिन जिन लोगों ने कचरा शुल्क भर दिया है, उसका नोटिफिकेशन नहीं है। नोटिफिकेशन आने के बाद ही पैसा एडजस्ट होगा।

-दीपक अरोणा, निवासी सेक्टर-12ए पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed