{"_id":"65f8a5352931037b9f0d5d59","slug":"even-after-five-years-the-health-department-could-not-tender-for-the-cath-lab-chandigarh-news-c-16-pkl1043-378605-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पांच साल बाद भी कैथ लैब के लिए स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पाया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पांच साल बाद भी कैथ लैब के लिए स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पाया टेंडर
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में पीपीपी मोड पर कैथ लैब बनाने की योजना पांच साल बाद भी मूर्त रूप नहीं ले पाई है। वजह, स्वास्थ्य विभाग को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में इसके संचालन के लिए कोई कंपनी का न मिल पाना है। विभाग इसके लिए लगातार टेंडर कॉल कर रहा है लेकिन आवेदनकर्ता आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2023 में की गई टेंडर प्रक्रिया में जिन कंपनियों ने आवेदन किया, उन्होंने कागजात ही जमा नहीं कराए। इससे एक बार फिर कैथ लैब की कल्पना साकार रूप लेने से रह गई।2019 में स्वास्थ्य विभाग ने जीएमएसएच-16 में 25 बेड का कैथ लैब बनाने की कार्य योजना तैयार की थी, जिसके लिए प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद पीपीपी मोड पर संचालन के लिए टेंडर कॉल किया गया लेकिन तब से अब तक इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी है। कार्य योजना के अनुसार पीपीपी मॉडल पर बनने वाले इस कैथ लैब की देखरेख हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में होनी थी। वहीं लैब का संचालन प्राइवेट कंपनी को करना था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तय किए गए कंपनी को स्वास्थ्य विभाग को केवल कैथ लैब के लिए जगह मुहैया कराना था लेकिन सारी कार्य योजना फाइलों में ही बंद है।
हृदय रोगियों को मिलती राहत
जीएमसीएच-16 में स्वीकृत कैथ लैब हृदय रोग के इलाज से जुड़े सभी आधुनिक तकनीकों से लैस करने की कार्य योजना बनाई गई थी। लैब में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी तक की मरीजों को सुविधा दी जानी थी, जिसमें एंजियोप्लास्टी के जरिए हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज को दूर करने के लिए धमनियों में स्टेंट डालकर ब्लॉकेज दूर करने की सुविधा मरीजों को मिलती लेकिन सुविधा कागजों में बंद होने के कारण हृदय रोग के मरीजों को अब भी जीएमसीएच-32 और पीजीआई रेफर किया जा रहा है।