{"_id":"604fc1198ebc3ecbb54f6f68","slug":"estate-office-demolished-a-meat-shop-in-sector-40-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : संजीव महाजन पर शिकंजा, सेक्टर-40 में मीट की दुकान को एस्टेट ऑफिस ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : संजीव महाजन पर शिकंजा, सेक्टर-40 में मीट की दुकान को एस्टेट ऑफिस ने तोड़ा
Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
दुकान तोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में आरोपी पत्रकार संजीव महाजन पर शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को एस्टेट ऑफिस और नगर निगम ने मिलकर सेक्टर-40 में संजीव महाजन के एक पारिवारिक सदस्य के नाम पर आवंटित मीट की दुकान को तोड़ दिया और सारा सामान जब्त कर लिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के समय महाजन की पत्नी भी मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संजीव महाजन के परिवार के एक सदस्य के नाम पर एस्टेट ऑफिस की ओर से सेक्टर-40 के बाजार में जगह आवंटित की गई थी। यहां पर अस्थायी शेड बनाकर मीट की दुकान चलाई जा रही थी। नियमों के अनुसार, जगह जिसके नाम पर आवंटित की गई थी, उसी को यह दुकान चलाना था लेकिन संजीव महाजन के परिवार द्वारा यह दुकान आगे किसी को किराए पर दे दी गई थी।
विज्ञापन
एस्टेट ऑफिस को इस बात की सूचना मिली। इसके बाद नगर निगम के साथ मिलकर सोमवार को वह मौके पर गए। एस्टेट ऑफिस के कर्मचारियों ने पाया कि वहां नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने दुकान के सामान को जब्त कर लिया और फिर एस्टेट ऑफिस के कर्मचारियों ने शेड को गिरा दिया।
विज्ञापन