फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Error in NCERT text book of class 10th and 12th, high court strict

एनसीईआरटी की किताबों में गलतियों पर हाईकोर्ट सख्त

Thu, 13 Mar 2014 07:29 PM IST
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
Error in NCERT text book of class 10th and 12th, high court strict

नेशनल काउंसिल ऑफ एजूकेशन एंड रिसर्च ट्रेनिंग(एनसीईआरटी) की ग्याहरवीं और वाहरवीं कक्षा की बायोलॉजी टैक्सबुक में गलतियों का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है।

विज्ञापन


वीरवार को मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरुण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने मामले पर एनसीईआरटी के काउंसिल को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने एनसीईआरटी के सुस्त रवैये पर हैरानी व्यक्त की। गिरती एजूकेशन क्वालिटी पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एनसीआरटी के तीन महीने की मोहलत देने के आग्रह को भी ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला गंभीर है, लिहाजा एक महीने में यह गलतियां दूर करके याचिकाकर्ता का सूचित किया जाए, ताकि हाईकोर्ट को इस संबंध में जानकारी मिल सके।

यह मामला पंजाब युनिवर्सिटी के बायोलॉजी विभाग के प्रोफसर डॉ. अरविंद गोयल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर यह मामला उठाया है।

याचिका में दोनों कक्षाओं की बायोलॉजी की किताबों में गलतियां भी संलग्न की गई हैं। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने दोनों किताबों का गौर से अध्ययन कर इसकी जानकारी 6 सितंबर 2013 को एनसीईआरटी के नोटिस में ला दी थी, लेकिन बावजूद इसके देशभर के एनसीईआरटी से मान्यता प्राप्त स्कूलों में इन किताबों को पढ़ाया जा रहा है।


याचिका में कहा गया कि पहली शिकायत के बाद उन्होंने 14नवंबर 2013 को रिप्रेजेंटेशन दी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

याचिका में समाचार पत्रों की वो प्रतियां भी संलग्न की गई हैं, जिनमें किताबों की कुछ त्रुटियों को उठाया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एनसीईआरटी को छह महीने पहले इन गलतियों से अवगत करवा दिया था, फिर भी काउंसिल तीन महीने का और समय मांग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed