फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Environement and Energy Saving by Industries

अब उद्योग देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 31 Jan 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Environement and Energy Saving by Industries
अब प्रदूषण रहित वातावरण बनाने के लिए उद्योगों ने भी कमर कस ली है। सीआईआई हेडक्वार्टर चंडीगढ़ में इंडस्ट्री में ग्रीनरी के लिए ऊर्जा कुशल प्रणाली और पर्यावरण स्थिरता पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य सिर्फ पर्यावरण में स्थिरता रखना नहीं बल्कि प्रोडक्शन में ऊर्जा कुशल प्रणाली का प्रयोग करना शामिल है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा एफीशिएंसी ब्यूरो द्वारा सर्टिफाइड अनुभवी एनर्जी आडिटर्ज द्वारा यह ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कैडबरी इंडिया लिमिटेड, गोदरेज, हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड, जिंदल स्टेनलेस स्टील, जान डेयर, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, मैक्स इंडिया लिमिटेड, पी एंड जी जिलेट इंडिया लिमिटेड, पंजाब स्टेट काउंसिल फार साइंस एंड टेक्नोलाजी, टीवीएस मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर काउंसिलर संजय नामदेओ ने कहा कि सीआईआई दस वर्ष से भी अधिक समय से काउंसिलिंग और ऊर्जा (ऐनर्जी) की खपत 10-30 प्रतिशत कम करके इंडस्ट्री की मदद कर रहा है।

सीआईआई के ग्रीनको रेटिंग सिस्टम में पायनियर बिजनेस को गो-ग्रीन और देश के डेवलपमेंट प्रोसेस के अनुसार बढ़ाने में मदद कर रहा है। इस वर्कशाप में एडवांस एयर पाइपिंग सिस्टम पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कंप्रेस्ड एयर की बर्बादी को कम करना जरूरी है।


इस मौके पर विशेषज्ञों ने एनर्जी मैनेजमेंट में लेटस्ट ट्रेंड की जानकारी दी। उद्यमियों के अनुसार इंडस्ट्री अभी भी पुराने तरीकों का उपयोग कर रही है, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है। कार्यक्रम के दूसरे दिन थर्मल एनर्जी कंजरवेशन और एनर्जी मैनेजर के रोल पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed