फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ent and gynaecology doctor will use robotic surgery

अब ENT और गाइनेकोलाजी डॉक्टर भी करेंगे रोबोटिक सर्जरी

Tue, 23 Feb 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
ent and gynaecology doctor will use robotic surgery

रोबोटिक सर्जरी का फायदा अब तक पीजीआई का यूरोलाजी डिपार्टमेंट ही उठा रहा है, लेकिन जल्द ही दूसरे डिपार्टमेंट भी इसे कर सकेंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यूरोलाजी के बाद अब ईएनटी और गाइनेकोलाजी डिपार्टमेंट रोबोटिक सर्जरी की प्रक्रिया को अपनाएंगे। इसके लिए दोनों डिपार्टमेंट के विशेषज्ञों को ट्रेनिंग के लिए फ्लोरिडा भेजा जाएगा।

ईएनटी के डाक्टरों ने बताया कि वे रोबोटिक सर्जरी की मदद से कैंसर और ओरल कैविटी जैसी बीमारियों को ठीक किया जाएगा।

कई बार रुटीन सर्जरी के दौरान जीभ के पीछे कैंसर का इलाज करने में काफी परेशानी आती है, लेकिन रोबोटिक की मदद से आसानी से ठीक किया जा सकेगा।

रोबोटिक की मदद से उन जगहों में आपरेशन करने में मदद मिलेगी, जहां रुटीन सर्जरी के दौरान कठिनाई आती है। पहले ईएनटी के डाक्टरों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद गाइनेकोलाजी डिपार्टमेंट के डाक्टरों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


300 मरीजों की सर्जरी
पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत नवंबर 2014 में हुई थी। करीब 300 से ज्यादा मरीजों की सर्जरी रोबोटिक प्रोसेस से की जा चुकी है। इनमें ज्यादा मरीज कैंसर से संबंधित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा यह है कि इसमें चीरा कम लगता है और मरीज जल्द घर पहुंच सकता है। बीते हफ्ते पहली बार रोबोटिक सर्जरी की मदद से किडनी ट्रांसप्लांट भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed