फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enjoy Chandigarh Golf League from 21st September in IPL like environment

आईपीएल जैसे माहौल में 21 सितंबर से लीजिए चंडीगढ़ गोल्फ लीग का आनंद

Sat, 17 Sep 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Enjoy Chandigarh Golf League from 21st September in IPL like environment
गोल्फ क्लब में चंडीगढ़ गोल्फ लीग की शुरुआत होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लीग की ट्रॉफी के ? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। आईपीएल की तर्ज पर शहर में पहली बार चंडीगढ़ गोल्फ लीग का आगाज 21 सितंबर को होने जा रहा है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में इसका आयोजन होगा। क्लब के मेंबर्स इस लीग में 20 टीमों में हिस्सा लेंगे। कुल 360 मेंबर्स के बीच 68 मुकाबले खेले जाएंगे। हर फ्रेंचाइजी टीम ने एक महिला मेंबर और 75 प्लस उम्र के मेंबर को शामिल किया है। टीमों के मालिकों ने प्रोफेशनल कोच और फिजियो को भी रखे हैं। विजेता टीम को 20 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। लीग के संबंध में शुक्रवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के प्रधान कर्नल एचएस चहल, उपप्रधान डॉ. जीएस कोचर और टूर्नामेंट डायरेक्टर बैड्रन डीसूजा ने लीग संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रधान कर्नल एचएस चहल ने बताया कि शहर में पहली बार लीग शुरू होने जा रही है। यह गर्व की बात है। इसको लेकर सभी मेंबर्स में काफी जोश में है। उन्होंने बताया क्लब में मेंबर्स रोजाना अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडली मुकाबले खेलते हैं। गोल्फ कोर्स पर जब भी कोई टूर्नामेंट होता था तो यह मेंबर्स उसे दर्शक के तौर पर देखते थे लेकिन यह पहली बार जब यह मेंबर्स खुद किसी बड़े लीग में खुद खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

ऐसा रहेगा फॉरमेट
लीग में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम में 18 मेंबर्स को शामिल किया गया है। इन टीमों को तीन ग्रुपों में बांटकर कर रोजाना पांच मैच कराए जाएंगे। पहले लीग मुकाबलों से शुरुआत होगी। इसके बाद राउंड रॉबिन मुकाबले, फिर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए मुकाबले होंगे। लीग के मुकाबले दो राउंड में खेले जाएंगे। पहला राउंड 21 सितंबर से 3 अक्तूबर तक होगा। इसके बाद जीव मिल्खा सिंह टूर्नामेंट होगा। वहीं लीग के दूसरे राउंड के मुकाबले 18 से 30 अक्तूबर तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंबर्स के लिए लगी थी बोली
चंडीगढ़ गोल्फ लीग के लिए पिछले महीने 24 अगस्त को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में बोली लगाई गई थी। इसमें 150 के करीब मेंबर्स शामिल हुए थे। टीमों में खिलाड़ियों को खरीदने वाले उनके टीमों के मालिक भी उपस्थित थे। टीम मालिकों ने लीग में खेलने के लिए चार लाख रुपये की राशि जमा करवाई थी। गोल्फ मेंबर्स खरीदने के लिए बीस हजार प्वाइंट दिए गए थे। इन प्वाइंट को खर्च कर मालिकों ने मेंबर्स को अपनी टीमों में शामिल किया था।
प्रोफेशनल गोल्फर अमृतइंद्र सिंह को कोच नियुक्त
लीग में कैप्टन 18 के मालिक केएस सीबीया ने बताया कि लीग देश के अन्य शहरों में प्रशंसा पा रही है। इसको देखते हुए शहर में लीग का आयोजन किया जा रहा है। मैनें भी कैप्टन 18 नाम से टीम खरीदी है। इसके लिए अनुभवी मेंसर्ब को अपनी टीम में जगह दी है। इनमें क्लब के उप प्रधान और अनुभवी डॉ. जीएस कोचर को शामिल किया है। उन्होंने बताया अन्य टीमों के मालिकों की तरह मैंने अपनी टीम के लिए प्रोफेशनल गोल्फर अमृतइंद्र सिंह को कोच के तौर पर नियुक्त किया है।

लीग में ये टीमें लेंगी हिस्सा
चंडीगढ़ गोल्फ लीग में चंडीगढ़ ग्लाइडेंर्ट्स, पंजाब एसीस्स, कैनम रैपिटोरस, इंप्यार, फॉयरवे कामेंट्स, चश्मा शाह रॉयल्स, कैप्टन 18, गोल्फ मास्टर्स, ग्रीन गो, निजांस, हंटिग हॉक्स, केएलवी, टाइगर्स, पेंथर्स, टी बर्ड्स, दी मलिंग्स, स्लीपी आउल चार्जर्स, सुल्तान ऑफ स्विंग्स, ईग्लस और समुराई की टीमें अपना जलवा दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed