फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineer son attacked elderly mother with a glass jug, stabbed three people including his father who came to rescue him

Chandigarh News: इंजीनियर बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कांच के जग से हमला किया, बचाने आए पिता सहित तीन को मारा चाकू

Mon, 07 Apr 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Engineer son attacked elderly mother with a glass jug, stabbed three people including his father who came to rescue him
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में एक युवक ने 68 साल की मां के सिर पर कांच के जग और 72 साल के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए आए चचेरे भाई और नौकरानी पर भी चाकू से वार कर दिया। हमले में चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पुनीत महाजन (35) के रूप में हुई है। पुलिस सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। पुनीत ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक (इंजीनियरिंग ) की हुई है। उसकी शादी की बात चल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। घर के टॉप फ्लोर पर पुनीत और उसके परिजन रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर चाचा का बेटा अतुल
परिवार के साथ रहता है। इस दौरान अचानक पुनीत ने अपनी मां सरोज के सिर पर कांच के जग से हमला कर दिया। चोट लगने से सरोज जमीन पर गिर गई।
नौकरानी उस समय चाकू से तरबूज काट रही थी। पिता सतीश और बुडैल निवासी नौकरानी पुष्पा बीचबचाव के लिए आए तो आरोपी ने चाकू
उठाकर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं शोर सुनकर नीचे से चाचा का बेटा अतुल आया तो पुनीत ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
नौकरानी के गर्दन पर चाकू से हमला किया। पिता के हाथों पर चोट लगी। अतुल के कान के पास और कंधे पर चाकू लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed