फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineer arrested for raping female relative

Chandigarh News: महिला रिश्तेदार से दुष्कर्म के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Engineer arrested for raping female relative
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने एक इंजीनियर को अपनी ही रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पंचकूला की रहने वाली है और उसके पति की मौत हो चुकी है। आरोपी उत्तर प्रदेश में रहता था। वह मूलरूप से बिहार के जिला शेखपुरा का रहने वाला है और महिला के पति का मामा है। आरोपी के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बीते 28 जून को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया की सरकारी नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की लगभग एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। महिला के शैक्षणिक सर्टिफिकेट ससुराल वालों ने रख लिए थे। आरोपी महिला को यह सर्टिफिकेट दिलवाने का झांसा देकर दड़वा गांव में एक कमरे में ले गया, जहां जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी दो दिन तक दड़वा गांव में कमरा लेकर ठहरा था। वारदात तीन-चार महीने पुरानी है। बता दें कि पंचकूला निवासी महिला ने पहले पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। उसने बाद में पंचकूला पुलिस को शिकायत दी जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी गई थी। इसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed